रेवांचल टाईम्स - पूरे प्रदेश में नशा मुक्ति के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मंडला पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक मंडला के निर्देश पर में थाना प्रभारियों द्वारा थाना क्षेत्र में अनेकों स्थानों को चिन्हित कर दबिश दी गई।
अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए मंडला पुलिस द्वारा 19 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए जिसमें 19 आरोपियों से कुल 156 लीटर अवैध शराब जब्त किया गया।
सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले एवं ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध जो शराबियों को बैठा कर शराब पिलाते हैं ऐसे आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किए जा रहे हैं, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध एवं बिना हेलमेट वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
नशा मुक्ति खिलाफ जागरूकता
चौकी टाटरी द्वारा नशा मुक्ति खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जागृति यूवा संस्थान के साथ किया गया। जिसमें आमजन व बच्चे शामिल रहे। जिनको नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान अंतर्गत शपथ दिलाई गई।
मंडला पुलिस के द्वारा वैधानिक कार्यवाही के साथ-साथ आम जनता एवं बच्चों के बीच नशे से मुक्ति पाने हेतु जागरूकता शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं जिसमें बड़ी संख्या में स्कूल, कॉलेज, बाजार, धार्मिक स्थलों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सोशल मीडिया आदि में प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
.jpeg)


No comments:
Post a Comment