Breaking

revanchal times new

पीएम मोदी ने “श्री महाकाल लोक” का किया लोकार्पण, 850 करोड़ में बनेगा भव्य कॉकिरिडोर...


रेवांचल टाईम्स - उज्जैन भगवान महाकाल की पूजा अर्चना के बाद पीएम मोदी ने महाकाल लोक का लोकार्पण कर दिया। अद्भुत परिसर को बनाने में मध्य प्रदेश सरकार 421 करोड़ रुपये का योगदान देगी। 271 करोड़ रुपये केंद्र की तरफ से दिए जाएंगे तो 21 करोड़ का खर्च मंदिर समिति वहन करेगी। मोदी आज शाम को ही उज्जैन पहुंचे थे।

महाकाल लोक परियोजना का पहला चरण तीर्थयात्रियों को विश्व स्तरीय आधुनिक सुविधाएं प्रदान करके मंदिर में आने वालों के अनुभव को समृद्ध करने में मदद करेगा। परियोजना का उद्देश्य पूरे क्षेत्र में भीड़भाड़ कम करना और विरासत संरचनाओं के संरक्षण और बहाली पर विशेष जोर देना है। परियोजना के तहत मंदिर परिसर का करीब सात गुना विस्तार किया जाएगा। पूरी परियोजना की कुल लागत लगभग 850 करोड़ रुपये है।

कॉरिडोर का लोकार्पण करने से पहले पीएम मोदी ने महाकाल भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। मोदी करीब छह बजे मंदिर के गर्भगृह में गए। उन्होंने पारंपरिक धोती पहन रखी थी और गमछा डाल रखा था। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी प्रधानमंत्री मोदी के साथ थे। इससे पहले, प्रधानमंत्री अहमदाबाद से इंदौर हवाई अड्डा पहुंचे जहां मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने उनका स्वागत किया। इसके बाद, प्रधानमंत्री मोदी हेलिकॉप्टर से उज्जैन रवाना हुए जहां राज्यपाल मंगू भाई पटेल और चौहान ने उनकी अगवानी की।

Post a Comment

Previous Post Next Post