BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
गरुड़ पुराण: इन 5 तरह के लोगों से कभी प्यार से बात न करें, आपको ही उठानी पड़ेगी परेशानी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, October 14, 2022

गरुड़ पुराण: इन 5 तरह के लोगों से कभी प्यार से बात न करें, आपको ही उठानी पड़ेगी परेशानी



गरुड़ पुराण: सनातन धर्म में गरुड़ पुराण को 18 महापुराणों में से एक माना जाता है. ये ऐसा पुराण है जिसमें लिखी गई बातों का वर्णन स्वयं भगवान नारायण ने किया है. गरुड़ पुराण में जीवन जीने के नीति और नियम के बारे में बताया गया है, साथ ही कर्मों के हिसाब से ​मृत्यु के बाद की स्थितियों का भी वर्णन किया गया है. यदि व्यक्ति समय रहते गरुड़ पुराण में लिखी बातों को समझ ले और उन्हें जीवन में उतार ले अपने जीवन को बेहतर बनाने के साथ मृत्यु के बाद भी सद्गति प्राप्त कर सकता है. यहां जानिए ऐसे 5 लोगों के बारे में जिनके साथ दया और प्यार दिखाने से आपके जीवन में समस्याएं बढ़ सकती है.
जानिए कौन हैं वो 5 लोग…

1. जिन लोगों का स्वभाव काफी गुस्सैल है, उससे यदि आप बहुत शालीन भाषा में बात करेंगे तो वो आपको बहुत कमजोर समझेंगे और आपको दबाने की कोशिश करेंगे. इसलिए बुरे व्यक्ति और उग्र स्वभाव के व्यक्ति के साथ आपको भी कठोरता के साथ ही पेश आना चाहिए.

2. जो लोग काम को लेकर लापरवाह होते हैं और हर काम को किसी न किसी बात का बहाना बनाकर टाल देते हैं, उन पर कभी प्यार और दया नहीं दिखानी चाहिए. इनके साथ भी हमेशा कठोर बनकर रहें और ऐसे तरीके आजमाएं जिनसे आप अपना काम निकलवा सकें.

3. अगर आप अपने नौकर के साथ प्रेम पूर्वक व्यवहार करेंगे और नम्र रहेंगे तो वो आपके साथ मित्र की तरह व्यवहार करने लगेगा. ऐसे में वो आपका अपमान भी कर सकता है और आपकी आज्ञा की अवहेलना भी कर सकता है. इसलिए नौकर के साथ हमेशा सख्त रहें और उतनी ही बात करें, जितनी जरूरत हो.

4. यदि आप चाहते हैं कि स्त्री आपके घर को एकजुट करके रहे तो उससे व्यवहार में थोड़ी सख्ती बरतें. यदि आप हर वक्त उसके साथ बेहद प्यार से पेश आएंगे तो हो सकता है कि वो निरंकुश हो जाए और अपनी मनमानी करने लगे.

5. ढोलक और अन्य वाद्य यंत्रों को आप अगर प्यार और दयाभाव से बजाएंगे तो कभी उनकी आवाज अच्छी नहीं आएगी. लेकिन अगर आप इन्हें कठोरता से पीटेंगे, तेज थाप देंगे तो आवाज वैसी ही आएगी, जैसी आप चाहते हैं.

No comments:

Post a Comment