Breaking

revanchal times new

स्थापना दिवस के अवसर पर 1 से 7 नवम्बर तक होंगी रचनात्मक गतिविधियां बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने दिए आवश्यक निर्देश

 

 


मण्डला 26 अक्टूबर 2022

            मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवम्बर से 7 नवम्बर तक विविध रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस संबंध में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेते हुए तैयारियों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

            कलेक्टर ने बताया कि 1 नवम्बर को जनअभियान परिषद के माध्यम से प्रभातफेरियों का आयोजन किया जाएगा तथा जनसेवा अभियान के तहत प्राप्त आवेदनों के स्वीकृति पत्र एवं अन्य लाभ वितरित किए जाएंगे। 2 नवम्बर को लाड़ली लक्ष्मी पर आधारित गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में लाड़ली लक्ष्मियों को आमंत्रित कर उनके अनुभव साझा कराएं। इस दिन दौड़, साईकिल रैली सहित अन्य गतिविधियां आयोजित करें। उन्होंने लाड़ली लक्ष्मी वाटिका एवं पथ के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने बताया कि 3 नवम्बर को स्वच्छता, सजावट, रंगोली केन्द्रित गतिविधियाँ की जाएंगी। ऐतिहासिक स्मारकों, महापुरूषों की प्रतिमाओं, प्रमुख बाजारों की साफ सफाई आदि की गतिविधियाँ आयोजित होंगी। महत्वपूर्ण स्थलों पर 67 दीपों का प्रज्जवलन किया जाएगा। खेलों का प्रारम्भ 3 से 6 नवम्बर तक प्रतियोगितायें तथा 7 नवम्बर को पुरस्कार वितरण होगा। स्थानीय व्यंजनों की प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। उन्होंने मंडला थाली, स्थानीय व्यंजन आदि को प्रोत्साहित करने के संबंधी में भी आवश्यक निर्देश दिए। 4 नवम्बर को एक जिला एक उत्पादको प्रमुखता प्रदान करती हुई विविध गतिविधियाँ होंगी। इस दिन रोजगार दिवस भी मनाया जाएगा। 5 नवम्बर को मध्यप्रदेश के गौरव के दृष्टिगत नाटक, लोकनृत्य और जननायक केन्द्रित प्रतियोगिताएं होंगी। गौरव दिवस की थीम पर वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। 6 नवम्बर को वन्यप्राणी सुरक्षा, जागरूकता, उर्जा, पर्यावरण एवं जल संरक्षण केन्द्रित जागरूकता, सेमिनार, व्याख्यान, चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसी प्रकार 7 नवम्बर को सभी प्रतियोगिताओं, जनसेवा अभियान, मध्यप्रदेश गौरव आदि से संबंधित पुरस्कार वितरित किए जाएंगे तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post