Breaking

revanchal times new

बरघाट में अध्यापकों की अनिश्चित कालीन हड़ताल का असर...



रेवांचल टाईम्स:- बरघाट,गंगेरुआ, अरी, आष्टा,धारना खामी, बोरी, उत्कृष्ट कन्या विजयपानीसहित सभी संकुल के अध्यापक शामिल बरघाट ब्लॉक के सचिव संघटन ने भी दिया समर्थन आजाद शिक्षक अध्यापक संघ मध्यप्रदेश के आह्वान पर बरघाट ब्लॉक के बरघाट, गंगेरुआ, अरी,आष्टा, धारना खामी, बोरी, उत्कृष्ट कन्या, विजयपानीसहित सभी संकुल केंद्रों के अध्यापको के हड़ताल पर चले जाने से इसका सीधा असर शैक्षणिक कार्यो में दिखाई देने लगा है।

बरघाट ब्लॉक के सैकड़ों अध्यापक अनिश्चित हड़ताल में बैठे हुए हैं और अध्यापकों की संख्या दिनों दिन पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी बहुप्रतीक्षित मांग पुरानी पेंशन की बहाली के लिये धरना स्थल पर डेरा डाले हुए है।इस दौरान महिला अध्यापकों द्वारा भजन कीर्तन और अपनी पुरानी पेंशन के लिये गीतों का गायन भी कर रहे हैं।ब्लॉक के समस्त आजाद पंथियों, मातृशक्तियो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना प्रारंभ कर दिया है।ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र गौतम के नेतृत्व में अध्यापकों द्वारा विभिन्न माध्यमो से सरकार को अपनी समस्याओं से अवगत कराया जा रहा हैं।इस आंदोलन में अनेक कर्मचारी संघठन अपना अपना समर्थन दे रहे हैं इसी कड़ी मेंआज सचिव संघ अध्यक्ष गिरधारी पटले के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल धरना मंच पर पहुँचकर इस आंदोलन का समर्थन किया गया तथा इस मांग पर कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करने का विश्वास दिलाया गया।

सुरेंद्र गौतम ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा जानकारी दी गई कि जिले के सभी आंदोलित अध्यापकों की। विशाल रैली 24 सितम्बर को जिला मुख्यालय में आयोजित  है जो कि राशि लॉन से प्रारंभ होकर कलेक्टर कार्यालय तक जाएगी।इस विशाल रैली को सफल बनाने के लिये अध्यापकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई हैं।

रेवांचल टाईम्स से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post