दैनिक रेवांचल टाईम्स–आदिवासी बहुमूल्य विकासखंड कुरई की ग्राम पंचायत सापापार में ग्राम सभा की बैठक रखी गई थी। बैठक में जब ग्राम पंचायत में पूर्व में हुए निर्माण कार्यों की जानकारी मांगी गई। तो पता चला की यहां कागजों में हुए काम धरातल में हुए ही नहीं है।
कहीं तालाब गायब तो कहीं प्रधानमंत्री आवास के मकान गायब तो कहीं संबल कार्ड से नाम गायब। जिनके नाम से पंचायत ने कागजों में तालाब बनने की बात बताई जब ग्रामीणों ने धारा ताल में जाकर देखा तो तालाब हितग्राही के खेत से गायब हो गया था। जिससे ग्रामीण भड़क उठे।
रोजगार सहायक उषा राठौर ने ग्रामीणों को जानकारी देते हुए बताया कि कृषक धर्मदास नामक व्यक्ति के खेत में तालाब का निर्माण कराया एवं प्रधानमंत्री आवास से पिता एवं पुत्र दो मकान स्वीकृत किए एवं रामदास बंजारा नामक व्यक्ति को संबल कार्ड से नाम हटाने की जानकारी पर ग्राम के नागरिक सरपंच सचिव व रोजगार सहायक पर भड़क उठे ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम के धरम दास नामक व्यक्ति के खेत में जाकर देखा गया तो धरातल मे तालाब ही नहीं बनाया गया। जिओ टेक कर राशि हड़प ली गई। इसी तरह सोकल एवं हरि दोनों पिता-पुत्र के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान स्वीकृत हुए इमरसी राठौर का एक मकान बना कंप्लीट किया गया। लेकिन एक हरिदास राठौर मकान धरातल से ही गायब गायब मिला।
रामदास बंजारा की मृत्यु के बाद नहीं मिला मुख्यमंत्री जनकल्याण संभल योजना का लाभ
मृतक रामदास बंजारा का पुत्र दौलत बंजारा मैं बताया कि रोजगार सहायक ने मृत्यु के पूर्व ही अपात्रकर दिया गया जब राम दास की मृत्यु के पश्चात रामदास के पुत्र ने सचिव लक्ष्मीचंद डेहरिया एवं रोजगार सहायक उषा राठौर के पास पहुंचे तब भी उन्होंने कहां की यह पात्र हैं इन्हें योजना का लाभ मिलेगा लेकिन 8 दिन बाद पता चला कि रोजगार सहायक ने 1 साल पहले ही पात्र व्यक्ति को अपात्र कर दिया था यह जानकारी लगने पर लोग भड़क उठे।
ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है
ग्रामीणों ने कहां की भ्रष्टाचार में रोजगार सहायक, सचिव, उपयंत्री, के द्वारा पंचायत में कराए गए निर्माण कार्यों की जांच करने की मांग की इस दौरान बैठक में पंचायत इंस्पेक्टर इंजीनियर योगेन्द्र कुमरे ,सरपंच ,सचिव एवं सोशल ऑडिट के कर्मचारी के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष बैठक में भाग लेने पहुंचे इस दौरान रामसिंह चौहान ,आकाश परसराम जाधव ,राजकुमार ,श्रवण ,बबलू चौहान ,मनोज, मस्तराम, कल्लू, पदम सिंह, पार्वती बाई, अनीता बाई के अलावा भी सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।
इनका कहना है
जनपद सीईओ , अरविंद बोरकर ,
का कहना है कि मेरे संज्ञान में अभी तक यह मामला नहीं आया है जो भी दोषी होगा उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी ।


No comments:
Post a Comment