Breaking

revanchal times new

राजस्व अधिकारियों की बैठक संपन्न

 


 

मण्डला 24 सितम्बर 2022

            कलेक्टर हर्षिका सिंह ने सभी राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने पीएम किसान योजना एवं सीएम किसान योजना की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी आर.आई. अपने क्षेत्र में पीएम किसान के पोर्टल पर आवश्यक जानकारी फीड करें तथा प्रतिदिन रिपोर्ट करें। उन्होंने सीएम किसान वेरिफिकेशन की तहसीलवार समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि 28 सितम्बर 2022 से आगामी 10 दिनों तक सभी आर.आई. अपनी सर्कल में शिविर आयोजित कर पीएम किसान योजना तथा सीएम किसान योजना के आवेदन प्राप्त करें। इन शिविरों में फौती, नामांकन, बंटवारे तथा सीमांकन के आवेदन भी प्राप्त किए जाए। प्राप्त आवेदनों को प्रतिवेदन के साथ राजस्व न्यायालयों में रखें। कलेक्टर ने सभी कार्यपालिक दंडाधिकारियों को निर्देशित किया कि इन प्रकरणों का तीव्रता से निराकरण सुनिश्चित करें। स्थानीय स्तर पर मुनादी एवं प्रचार-प्रसार के माध्यम से ग्रामीणजनों को शिविर की जानकारी दें। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसेवा अभियान के तहत प्राप्त होने वाले आवेदनों को सीएम हेल्पलाइन के पोर्टल पर फीड कराएं तथा हितग्राहियों एवं उनकी पात्रता की संपूर्ण जानकारी भी दर्ज कराएं। कलेक्टर ने बैठक में ग्रामों को राजस्व ग्राम में बदलने के संबंध में जरूरी चर्चा की तथा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीएम किसान योजना में ईकेवाईसी के लिए भी कैंप का आयोजन करें। आरसीएमएस में दर्ज प्रकरणों का त्वरित निराकरण करें। श्रीमती सिंह ने कहा कि शासकीय आबादी भूमि पर पट्टे के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के भूमिहीन परिवार एसडीएम कार्यालय में आवेदन प्राप्त करें तथा प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर उनमें नियमानुसार पट्टे वितरण की कार्यवाही सुनिश्चित करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post