Breaking

revanchal times new

दुर्गा उत्सव के दौरान कोलाहल नियंत्रण अधिनियम का कड़ाई से पालन करें शांति समिति की बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देश

 


 

मण्डला 24 सितम्बर 2022

            दुर्गा उत्सव पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक योजना भवन में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने समिति के सदस्य को निर्देशित किया कि दुर्गा उत्सव के दौरान कोलाहल नियंत्रण अधिनियम का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि इस बार दुर्गा उत्सव के दौरान पंडाल एवं गरबा का आयोजन हो सकेगा इसके लिए संबंधित क्षेत्र के एसडीएम से अनुमति लेना अनिवार्य है। इसी प्रकार कोलाहल नियंत्रण के संबंध में भी एसडीएम आवश्यक अनुमति जारी करेंगे। कलेक्टर ने कहा कि दुर्गा प्रतिमाओं के निर्माण में प्राकृतिक रंगों का ही उपयोग किया जाए। पीओपी या रासायनिक रंगों का उपयोग सुनिश्चित ना हो। श्रीमती सिंह ने कहा कि दुर्गा समितियां यातायात को अनावश्यक बाधित ना करें। इसी प्रकार झांकियां भी उपयुक्त रूप से ही बनाएं। कलेक्टर ने बिजली विभाग को निर्देशित किया कि आयोजन के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित न हो। उन्होंने नगरपालिका अधिकारी को निर्देशित किया कि भंडारों के आयोजन के दौरान साफ-सफाई, मूर्ति विसर्जन के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि फायर ब्रिगेड संबंधी इंतजाम भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि भंडारे में प्लास्टिक का उपयोग ना हो। इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। श्रीमती सिंह ने पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग आदि को भी आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मूर्ति विसर्जन एवं रावण दहन के लिए भी समितियों से चर्चा करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, एडीएम मीना मसराम, सहायक कलेक्टर अर्थ जैन सहित शांति समिति के सदस्य एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थेे।

Post a Comment

Previous Post Next Post