Breaking

revanchal times new

नगरीय निकाय निर्वाचन की तैयारियों को दें अंतिम रूप - हर्षिका सिंह

 


जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली नोडल अधिकारियों की बैठक

 

मण्डला 24 सितम्बर 2022

            कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने नगरीय निकायों के निर्वाचन के लिए बनाए गए नोडल अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने सभी रिटर्निंग ऑफिसर को निर्देशित किया कि नगरी निकाय निर्वाचन के लिए सभी जरूरी दस्तावेज, सामग्री वितरण एवं आदेशों के संबंध में तैयारियों को अंतिम रूप दें। उन्होंने एडीएम मीना मसराम को निर्देशित किया कि सभी निकायों में शत-प्रतिशत मतदान पर्ची का वितरण सुनिश्चित किया जाए। मतदान पर्ची की लापरवाही पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। कलेक्टर ने ईवीएम मशीनों की कमिशनिंग के संबंध में भी आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी नगरीय निकायों में ईवीएम का प्रदर्शन प्रमुख चौराहों पर किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि मतदाता जागरूकता गतिविधियों का भी आयोजन सतत रूप से जारी रखें। बैठक में उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया के लिए आयोजित किए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी ली। उन्होंने सामग्री वितरण, परिवहन व्यवस्था तथा मतदान केंद्रों की व्यवस्था पर विशेष निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि मतदान केंद्रों में पानी, बिजली, साफ-सफाई तथा मतदान दलों के रुकने के लिए भोजन, सोने तथा प्रकाश आदि की व्यवस्था सुनिश्चित हो। उन्होंने सभी नगरीय निकायों को निर्देशित किया कि प्रत्येक निकाय में एक-एक आदर्श मतदान केंद्र बनाया जाए। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों के लिए सभी मतदान केंद्रों में 1 व्हीलचेयर अनिवार्यतः रखें। इसी प्रकार थर्ड जेंडर को भी मतदान पर्ची का वितरण कराते हुए उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कम्यूनिकेशन प्लान के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि मतदान के दिन प्रातः 6 बजे से अपने क्षेत्र में रिजर्व दल के साथ उपस्थित रहें तथा उसकी तैयारियां पूर्ण कराएं। उन्होंने बताया कि 25 सितंबर को शाम 7 बजे से प्रत्याशियों द्वारा किए जा रहे प्रचार-प्रसार का कार्य बंद होगा। उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी पुलिस तथा कार्यपालिक दंडाधिकारी को निर्देशित किया कि इस दौरान अवैध शराब का परिवहन सुनिश्चित ना हो। उसी प्रकार शराब दुकानों के बंद होने के संबंध में नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने सभी नगरीय निकायों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी दो दिनों में पुलिस एवं प्रशासन के साथ फ्लैग मार्च कराया जाना सुनिश्चित करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post