BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मिलावट से मुक्ति अभियान अंतर्गत लगातार की जा रही कार्यवाही... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, September 24, 2022

मिलावट से मुक्ति अभियान अंतर्गत लगातार की जा रही कार्यवाही...



दैनिक रेवांचल टाईम्स –प्रदेश शासन के निर्देशानुसार मिलावट से मुक्ति अभियान अंतर्गत खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच की जा रही है एवं अमानक खाद्य पदार्थ विक्रय करने वाले प्रतिष्ठानों पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए अर्थदंड आरोपित किए जा रहे हैं।


इसी क्रम में अब तक एडीएम एवं सीजीएम कोर्ट द्वारा जिले खाद्य कारोबारकर्ताओं पर  अधिरोपित कुल 4,55,000 रुपए अर्थदंड की राशि जमा कराई गई। जिसमें मां वैशाली राजपुरोहित छपारा से 25 हजार रुपए, मुकेश साहू चमारी खुर्द छपारा से 30000, लीलाराम लोहारी छपारा से 7000, विनय कुमार रजक घंसौर से 5000, मथुरा प्रसाद साहू से 10000, सुनील होटल घंसौर से 15000, राजू ढाबा कुईया से 15000, मनीष यादव से 10000, गुप्ता किराना एवं अनाज भंडार से 20000 एवं सीजेएम कोर्ट द्वारा खाद्य कारोबारकर्ता संजय राय से 50000, आशीष आत्मा देसाई से 1 लाख,  मुनिया चांदनी वाला से 150000  रुपए अर्थदंड जमा किया गया।

मिलावटी खाद कारोबार कर्ताओं के विरुद्ध अभियान के तहत कुल 12 एफ आई आर प्राथमिकी विभिन्न संबंधित थानों में खाद सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत दर्ज की गई हैं मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार 23 सितंबर को गंगेरुआ बजरंग ट्रेडर्स से चाय पत्ती का नमूना जांच हेतु लिया गया।

No comments:

Post a Comment