Breaking

revanchal times new

लम्पी रोग नियंत्रण कार्यशाला संपन्न

 



मण्डला 24 सितम्बर 2022

            उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने बताया कि गौवंश में लम्पी वायरस तेजी से बढ़ रहा है। जिले में अब तक कई गायों की जाँच में लम्पी वायरस के लक्षण नहीं मिले हैं। गौवंश में लम्पी वायरस से निपटने के लिए संयुक्त संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग जबलपुर संभाग की अध्यक्षता में 23 सितम्बर को लम्पी रोग नियंत्रण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित सभी पशु चिकित्सकों को सिविल सर्जन प्रभारी संभागीय रोग निदान प्रयोगशाला जबलपर द्वारा लम्पी रोग नियंत्रण टीकाकरण, उपचार एवं सैम्पल के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला में संयुक्त संचालक जबलपुर एवं उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग जिला मण्डला द्वारा लम्पी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि लम्पी वायरस नियंत्रण के लिए जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर रेपिड रिस्पोन्स टीम का गठन किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post