मण्डला 24 सितम्बर 2022
मुख्य मंत्री जनसेवा अभियान अंतर्गत भारत सरकार एवं राज्य
सरकार द्वारा 15 सितम्बर 2022 से 15 मार्च 2023 तक नेशनवाइड ऐनिमल हस्बेंड्री डेयरी के.सी.सी कैम्पेन का
आयोजन किया जा रहा है। संयुक्त संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग जबलपुर संभाग
जबलपुर डॉ. अयोध्या प्रसाद गौतम, अग्रणी शाखा प्रबंधक
मण्डला एवं सभी बैंकर्स की उपस्थिति में 23 सितम्बर 2022 को के.सी.सी कैम्पेन का आयोजन किया गया। शिविर में बैंकर्स
के साथ के.सी.सी. वितरण संबंधी एवं बैंक ऋण पर आधारित विभागीय डेयरी पालन, बकरी पालन एवं ब्राइलर कुक्कुट पालन योजना पर विस्तार से चर्चा कि गई। शिविर
में 202 के.सी.सी के आवेदन प्रस्तुत किये गये। जिले में 12181 प्रस्तुत एवं 7523 स्वीकृत आवेदनों में से 1803 पशुपालकों को 706.68 लाख रूपये का के.सी.सी. ऋण
वितरित किया गया है।
.jpg)
.jpg)
No comments:
Post a Comment