Breaking

revanchal times new

बच्चों को गुड टच बैड टच के बारे मे बताया



दैनिक रेवांचल टाइम्स -  ग्राम छिदगांव तमोली मे तिनका सामाजिक संस्था के अध्यक्ष रितेश तिवारी व सचिव मना मंडलेकर के मार्गदर्शन मे विगत चार वर्ष से अंतराष्ट्रीय कराटे खिलाडी व ब्लैक बैल्ट अनिल मल्हारे द्वारा बालक बालिकाओ को निशुल्क आत्मर रक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमे 

प्रतिदिन बच्चे  को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे है साथ ही हर शनिवार बच्चों को अलग अलग विषय पर सेशन के माध्यम से बच्चों को जागरूकता किया जाता है बच्चों को गुड टच बेड टच के बारे मे जागरूक किया गया जिसमे बच्चों को बताया की गुड मतलब अच्छा जब आप कुछ अच्छा काम करते हों तब आपके पापा मम्मी आपकी पीठ थपथापते है तब हमें अच्छा लगता है या कोई भी व्यक्ति हमें छुए या स्पर्श करे तब हमें अच्छा महसुस हों उसे गुड टच कहते है

बेड टच कोई बाहरी व्यक्ति आपके शरीर को छुए या स्पर्श करे तब अच्छा महसूस ना हों या जब कोई व्यक्ति आपको इस तरह से छूता हों कि आप इससे असहज महसूस करते हों या फिर उस व्यक्ति का छूना आपको बुरा लगता है। यह बैड टच कहलाता है इसके साथ ही अगर कोई अनजान व्यक्ति आपके प्राइवेट पार्टस को छूने का प्रयास करता है और वह कहता है किसी को बताना मत तो यह भी बैड टच होता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post