रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले में संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय में इन दिनों दबंग छात्रों का आतंक मचा हुआ है दूसरी तरफ प्राचार्य अपने निजी स्वार्थ के चलते कर रहे है मनमानी प्राचार्य का कर्मचारियों और छात्रों में नही है नियंत्रण, खरीदी में देखे जाते है व्यस्थ
मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा वित्त पोषित एवम नियंत्रित जिले का एक मात्र नवोदय विद्यालय जिला मुख्यालय से मात्र 6 किलोमीटर दूर ग्राम पदमी में अवस्थित है। जब से नवोदय विद्यालय में प्राचार्य एन एल झरिया पदस्थ हुए है, तब से आए दिन कोई न कोई बारदात होती रहती है। पूर्व में एक लड़की के साथ रैंगिग का मामला हुआ था जिसे विद्यालय प्रबंधन दबा दिया था। दिनांक 7/8/2022 को कक्षा 7वी के छात्र अनुराग झरिया व अन्य को कोड़े से पिटाई का मामला संज्ञान में आया था । उस घटना के दिन सहायक आयुक्त भी पैनल इंस्पेक्शन में विद्यालय में थे। छात्र ने होस्टल में अन्य छात्रों के शराबखोरी की बात सहायक आयुक्त को लिखित में की थी । परिजनों से भी प्राचार्य अभद्रता से पेश आने की शिकायत परिजन करते आ रहे है। विगत कुछ दिवस पूर्व निविदा में भी गड़बड़ी की शिकायत दर्ज की गई थी । प्राचार्य द्वारा अपने निजी स्वार्थ के चलते अपनो चहेतों सप्लायरों से सामग्री बगैर निविदा के अनाप शनाप रेट में क्रय की जा रहीं है। अपने चहेतों की गाड़ी लगा रहे है और अन्य निविदाकारो को फॉर्म ही प्रदाय नही किया जा रहा है।
वही विगत दिवस 23/9/2022 की रात्रि में अनिकेत शर्मा व अन्य छात्रों के साथ होस्टल में गंभीर मारपीट की गई जिसमें छात्र को गंभीर चोटे आई है। मण्डला पुलिस द्वारा छात्र की चिकित्सीय जांच कराकर के प्राथमिकी दर्ज करके जांच प्रारम्भ की जा रही है। परिजनों द्वारा नाम न छापने की शर्त पर बताया जा रहा है कि कोई भी हाउस मास्टर हाउस में नही रहता है और हाउस में भी शराब खोरी की शिकायतें प्राप्त हो रही है। बहुत से हाउस मास्टर बाहर ढाबो में शराब खोरी करते देखे जाते है। प्राचार्य खरीदी कार्य मे बस रुचि लेते नजर आ रहे है। कर्मचारियों और छात्रों में उनका नियंत्रण नही है। जब से उक्त प्राचार्य विद्यालय में पदस्थ हुए है, जब से होस्टल के अंदर छात्रों पर छात्रों के ही गुटों द्वारा जानलेवा हमला किए जा रहे है और प्रबंधन इसे दबा देता है। कुछ वर्ष पूर्व एक छात्र ने इसी प्रकार की घटना में बाउंड्री फांदकर बाहर पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था । जिससे भी प्रबंधन और जिम्मेदारो ने सीख नही लिया। नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की चेयरमैन कलेक्टर महोदया है । अब उन्हें उक्त प्रकरणों को संज्ञान लेकर व्यवस्था को सुधारने एवम प्राचार्य के अन्यत्र स्थानांतरण की मांग परिजन करते है ।

.jpeg)
No comments:
Post a Comment