Breaking

revanchal times new

मवई विकासखंड के अतिथि शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन



दैनिक रेवांचल टाइम्स -मवई '23 सितंबर 2022 दिवस शुक्रवार 'मवई विकासखंड के सभी अतिथि शिक्षकों ने माननीय कलेक्टर महोदय जिला मंडला / 'सहायक आयुक्त महोदयआदिवासी विकास विभाग मंडला / माननीय उप संचालक महोदय शिक्षा विभाग मंडला /एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारी महोदय मवई जिला मंडला  के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी आवाज और मांग को मुख्यमंत्री महोदय मध्यप्रदेश शासन तक पहुंचाने की विनती की है |

    सभी अतिथि शिक्षकों ने  मांग की है ' की लगभग 10 - 12 वर्षों से सभी अतिथि शिक्षक आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहे हैं | कम से कमराशि देकर पूरा काम लिया जाता है |इससे पूर्व तो कई अतिथि शिक्षक दो से तीन हजार रु मेंअपना गुजारा किए हुए हैं ।आज भी अपनी पूर्ण योग्यता के साथ सभी शासकीय विद्यालयों में इसी तरह कार्य करने को विवश हैं फिर भी आज तक किसी भी सरकार की इस ओर आंख नहीं खुल पाई |आज भी जब नियमित शिक्षकपुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर के हड़ताल पर हैं तो भी शाला  का संचालन अतिथि शिक्षकों के द्वारा ही हो रहा है |आज भी मध्य प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था मेंउत्तम परीक्षा परिणाम आ रहे हैं उनके पीछे भी अतिथि शिक्षकों की ही मेहनत है |

     मध्यप्रदेश में कुल मिलाकर लगभग 70000 अतिथि शिक्षक इसी तरह कार्य में लगे हुए हैं और अपने उज्जवल भविष्य की आस को लेकरकोई 40 वर्ष तो कोई 50 वर्ष तक पार कर चुके हैं ।सोचने की बात यह है किस सिर्फ शिक्षा विभाग पर ही क्यों अतिथि शिक्षक रखे जाते हैं सभी विभागों पर भी अतिथि कर्मचारी क्यों नियुक्त नहीं किए जाते ।

Post a Comment

Previous Post Next Post