Breaking

revanchal times new

नवीनीकरण आवेदन भरने 30 तक लिंक ओपन

 


 

मण्डला 23 सितम्बर 2022

          सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण ने बताया कि पिछड़ा वर्ग के ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने किसी कारणवश शैक्षणिक सत्र 2020-21 में नवीनीकरण आवेदन नहीं भर पाये हैं उनके लिए शैक्षणिक सत्र 2021-22 में अगले पाठ्यक्रम वर्ष में नवीनीकरण आवेदन भरने हेतु विद्यार्थी लॉग इन में लिंक ओपन किया गया है।

उदाहरण - किसी विद्यार्थी द्वारा सत्र 2019-20 या उससे पूर्व के वर्ष में प्रवेश लेकर प्रथम वर्ष की छात्रवृत्ति प्राप्त कर ली है परन्तु सत्र 2020-21 में द्वितीय वर्ष का आवेदन पोर्टल पर नहीं भर सका, अब विद्यार्थी 2021-22 में तृतीय वर्ष हेतु आवेदन करना चाहता है तो ऐसे विद्यार्थियों के आवेदन पोर्टल पर 30 सितम्बर 2022 तक कर सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post