मण्डला 23 सितम्बर 2022
क्षेत्र संचालक कान्हा टाईगर रिजर्व से प्राप्त जानकारी के
अनुसार वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह वर्ष 2022 के अवसर पर
कान्हा टायगर रिजर्व मण्डला द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 1 अक्टूबर 2022 से 7 अक्टूबर 2022 तक किया जा रहा है। कान्हा टायगर रिजर्व मण्डला के कार्यालय प्रांगण में
वन्यप्राणी संरक्षण से संबधित गतिविधियों एवं वन्यप्राणी के छायाचित्रों का आम
जनता हेतु प्रर्दशनी का आयोजन किया जाएगा। इस सप्ताह के दौरान मण्डला, महाराजपुर के विद्यालय, महाविद्यालय स्तर पर
चित्रकला, निबंध, पोस्टर निर्माण, वाद-विवाद,
रंगोली, क्विज, नाटक, फेन्सी ड्रेस, प्रस्तुति, बर्ड वॉचिंग, फोटोग्राफी प्रतियोगिता का
आयोजन किया जाएगा। कान्हा राष्ट्रीय उद्यान एवं बफर जोन वनमण्डल में परिक्षेत्र
स्तर पर स्थित ग्रामों में भी उपरोक्त प्रतियोगिताएं सम्पादित कराई जाएंगी तथा
विजेता छात्र,
छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया जायेगा।
वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के दौरान 1 अक्टूबर 2022 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रैली एवं शपथ ग्रहण समारोह एवं सायं 7 बजे वन्यप्राणी फिल्म प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। 2 अक्टूबर 2022 को दोपहर 12 बजे से 2ः30 बजे तक कान्हा टाईगर रिजर्व कार्यालय प्रांगण में चित्रकला
प्रतियोगिता तथा शाम 7 बजे वन्यप्राणी फिल्म प्रदर्शन
होगा। 3 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक हाईस्कूल में निबंध प्रतियोगिता तथा दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे तक हायरसेकेंडरी एवं महाविद्यालयों में निबंध
प्रतियोगिता तथा शाम 7 बजे वन्यप्राणी फिल्म प्रदर्शन
होगा। 4 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक हायरसेकेंडरी स्कूल में पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता
तथा शाम 7 बजे वन्यप्राणी फिल्म प्रदर्शन होगा। 5 अक्टूबर 2022 को प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक हाई एवं हायरसेकेंडरी स्कूल तथा महाविद्यालय में बर्ड वाचिंग एवं
फोटोग्राफी प्रतियोगिता कटरा में स्थित नर्सरी में किया जाएगा तथा शाम 7 बजे कान्हा टायगर रिजर्व कार्यालय में वन्यप्राणी फिल्म प्रदर्शन होगा। 6 अक्टूबर को प्रातः 7 से 8 बजे तक हाईस्कूल में रंगोली प्रतियोगिता तथा सायं 7 बजे फिल्म प्रदर्शन किया जाएगा। इसी प्रकार 7 अक्टूबर 2022 को दोपहर 12 बजे से 12:30 तक प्राथमिक स्तर पर फेंसी ड्रेस प्रस्तुति, 12:30 से 1 बजे तक विद्यालय में वन्यप्राणियों तथा उनके संरक्षण विषय
पर नाटक प्रस्तुति, दोपहर 1 बजे से 1:30 तक महाविद्यालय में वन एवं वन्यप्राणियों के संरक्षण विषय
पर
वाद-विवाद प्रतियोगिता, दोपहर 1:30 से 3 बजे तक स्कूल में क्विज प्रतियोगिता तथा दोपहर 3 बजे से विजेताओं छात्र-छात्राओं को पुरूस्कार वितरण एवं समापन समारोह का
आयोजन होगा।

No comments:
Post a Comment