Breaking

revanchal times new

अगर आप भी एक से ज्यादा या ऊंचा तकिया लगाकर सोते हैं तो हो सकते हैं इन गंभीर बीमारियों के शिकार!




रेवांचल टाईम्स:सोते वक्त अच्छी नींद के लिए लोगों को आरामदायक बिस्तर और मुलायम तकिये की जरूरत होती है। कई लोगों को तकिये के बिना नींद ही नहीं आती। इनमें से कई लोग मोटा तकिया या फिर अपने साथ 3-4 तकिया लेकर सोते हैं। उन्हें इससे अच्छी नींद आती है लेकिन ऐसा करने के दुष्परिणाम भी हो सकते हैं। इससे व्यक्ति को कई की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। मोटा तकिया लगाने से न केवल आपके गर्दन पर असर पड़ता है ब्लकि यह आपकी खूबसूरती पर भी असर डालता है। जानते हैं एक से ज्यादा तकिया या ऊंचा तकिया लगाकर सोने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।

गर्दन में अकड़न
अगर आप भी सोते वक्त बहुत ऊंचा या फिर सख्त तकिया का इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपकी गर्दन में समस्या हो सकती है। इससे कंधों और गर्दन की मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है। जिसकी वजह से गर्दन में दर्द और अकड़न की समस्या हो सकती हैं। इसके साथ ही सिर के पिछले हिस्से, पीठ और गर्दन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

पिंपल्स की समस्या
रिपोर्ट्स के अनुसार एक से ज्यादा तकिये लगाने से या ऊंचा तकिया लगाने से आपकी खूबसूरती पर भी असर पड़ सकता है। ज्यादा ऊंचा तकिया लगाने से उस पर गंदगी, धूल, तेल और डैंड्रफ जमा होने लगता है। इसलिए जब लोग ऐसे तकियों पर सोते हैं तो हमारे चेहरे और तकिए के बीच रगड़ होती है। जिससे, त्वचा से जुड़ी समस्याएं जैसे पिंपल्स, चेहरे पर झुर्रियां आदि होने लगती है।




स्पाइन से जुड़ी दिक्कतें
ऊंचा तकिया लगाकर सोने से रीढ़ की हड्डी से जुड़ी दिक्कतें भी हो सकती हैं, क्योंकि सोते समय अधिक तकिए का इस्तेमाल करने से शरीर का पॉस्चर बिगड़ जाता है जिससे रीढ़ की हड्डी को नुकसान पहुंच सकती है। साथ ही कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post