Breaking

revanchal times new

कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए दिव्यांगजन 30 मई तक कर सकते हैं आवेदन

मण्डला 14 मई 2022



प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था ने बताया कि कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार मिशन दिव्यांग उत्कर्षयोजना अंतर्गत दिव्यांग युवक-युवतियों के लिए शासकीय आई.टी.आई. मंडला में व्यवसाय कंप्यूटर के अंतर्गत डाटा एन्ट्री ऑपरेटर व्यवसाय में निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदाय किया जाएगा। इस प्रशिक्षण के लिए दसवी कक्षा उत्तीर्ण दिव्यांगजनों से 30 मई 2022 तक आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। यह प्रशिक्षण 3 माह व 150 घंटे की अवधि का होगा। अधिक जानकारी कार्यालयीन कार्य दिवसों में शासकीय आई.टी.आई मंडला से प्राप्त की जा सकती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post