Breaking

revanchal times new

निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी को समर्पित – श्रद्धालुओं ने मनाया समर्पण दिवस...


रेवांचल टाइम्स -- युगदृष्टा बाबा हरदेव सिंह जी का दिव्य सर्वप्रिय स्वभाव व उनकी विशाल अलौकिक सोच मानव कल्याण को समर्पित थी उन्होंने पूर्ण समर्पण सहनशीलता एवं विशालता वाले भाव से युक्त होकर ब्रह्मज्ञान रूपी सत्य के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया और विश्व बंधुत्व की परिकल्पना को वास्तविक रूप प्रदान किया। 


बाबा हरदेव सिंह जी ने 36 वर्षों तक सदगुरु रूप में निरंकारी मिशन की बागडोर संभाली उन्होंने आध्यात्मिक जागृति के साथ-साथ समाज कल्याण के लिए भी अनेक कार्यों को रूपरेखा प्रदान की जिनमें मुख्यतः रक्तदान, ब्लड बैंक का गठन, नेत्र जांच शिविर, वृक्षारोपण अभियान, स्वच्छता अभियान आदि के आयोजन का बहुमूल्य योगदान रहा। एक आदर्श समाज की स्थापना हेतु महिला सशक्तिकरण एवं युवाओं की ऊर्जा को नया आयाम देने के लिए भी बाबा जी ने कई परियोजनाओं को आशीर्वाद दिया। इसके अतिरिक्त प्राकृतिक आपदाओं के समय मे भी उनके निर्देशन में मिशन द्वारा निरंतर सेवाएं निभाई गई।


बाबा हरदेव सिंह जी को मानव मात्र की सेवा में अपना उत्कृष्ट योगदान देने के लिए देश-विदेश में सम्मानित भी किया गया। उन्हें 27 यूरोपीय देशों की पार्लियामेंट ने विशेष तौर पर सम्मानित किया और मिशन को संयुक्त राष्ट्र (यू.एन)का मुख्य सलाहकार भी बनाया गया साथ ही विश्व में शांति स्थापित करने हेतु अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सम्मानित किया गया। वर्तमान सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज बाबा हरदेव सिंह जी की सिखलाइयो का जिक्र करते हुए कहते हैं कि बाबा जी ने अपना संपूर्ण जीवन ही मानव मात्र की सेवा में अर्पित कर दिया मिशन का 36 वर्षों तक नेतृत्व करते हुए उन्होंने प्रत्येक भक्त को मानवता का पाठ पढ़ा कर उनके कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया। बाबा जी ने जीवन के हर क्षेत्र में सदैव सर्वशक्तिमान निरंकार की इच्छा पर विश्वास करने पर बल दिया। सतगुरु माता सुदिक्षा जी अक्सर कहते हैं कि हम अपने कर्म रूप में एक सच्चे इंसान बनकर प्रतिपल समर्पित भाव से अपना जीवन जिये, यही सही मायनों में बाबा जी के प्रति हमारा सबसे बड़ा समर्पण होगा और उनकी शिक्षाओं पर चलते हुए हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं। वर्तमान समय में जहां हर ओर वैर, ईर्ष्या,द्वेष का वातावरण व्याप्त है, प्रत्येक मानव दूसरे मानव का केवल अहित ही करने में लगा हुआ है। ऐसे समय में बाबा हरदेव सिंह जी के प्रेरक संदेश की कुछ भी बनो मुबारक है पर पहले तुम इंसान बनो','दीवार रहित संसार, एक को मानो, एक को जानो, एक हो जाओ' आदि को जीवन में अपनाने की नितांत आवश्यकता है। तभी सही मायनो में विश्व में अमन और शांति का वातावरण स्थापित हो सकता है ।


 बाबा जी की इन्ही शिक्षाओं को याद करते हुए, ब्रांच नैनपुर में समर्पण दिवस संत निरंकारी सत्संग भवन ग्राम देहवानी नैनपुर में जबलपुर से पधारे प्रचारक महात्मा जी एस तोड़ीवाल जी के सानिध्य में समर्पण दिवस का सत्संग संपन्न हुआ, जिसमें ग्राम मुंगापार, खैरान्जि,केवलारी, देहवानी के संत महात्मा भी सत्संग में शामिल हुए,कार्यक्रम मे ब्रांच नैनपुर के मुखी महात्मा सुदामा बोधनी जी ने आए हुए सभी महात्माओं का आभार व्यक्त किया। सत्संग पश्चात सभी श्रद्धालुओं के लिए लंगर प्रसादी का भी आयोजन किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post