BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
काले हिरण के शिकारियों ने 3 पुलिसवालों को मारी गोली, परिवार को मिलेंगे 1-1 करोड़ - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, May 14, 2022

काले हिरण के शिकारियों ने 3 पुलिसवालों को मारी गोली, परिवार को मिलेंगे 1-1 करोड़



रेवांचल टाईम्स/गुना: मध्य प्रदेश के गुना से बड़ी खबर है. यहां मुठभेड़ में बदमाशों ने तीन पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस टीम का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना शनिवार सुबह करीब 4 बजे की है. तीनों पुलिसकर्मियों के शव जिला अस्पताल भेज दिए गए हैं. घटना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दुख जताया है.

गृह मंत्री ने कहा है कि इस घटना के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. मृतक पुलिसकर्मियों के परिजनों को एक-एक करोड़ की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी. तीनों को शहीद का दर्जा दिया जाएगा. गुना की घटना पर मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दुख जताया है. गृह मंत्री मिश्रा ने कहा कि यह बड़ी दुखद और हृदय विदारक घटना है. जैसे ही घटना की जानकारी मिली तभी से सभी के संपर्क में हूं. एसपी और डीजीपी से लगातार बात हो रही है.

उन्होंने कहा कि कि गुना जिले के पास आरोन क्षेत्र में 7-8 बदमाशों होने की सूचना पुलिस को मिली थी. बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोलीबारी की. इसमें हमारे जांबाज सब- इंस्पेक्टर राजकुमार जाटव, हवलदार नीलेश भार्गव और सिपाही संतराम की दुखद मृत्यु हो गई. मुख्यमंत्री स्वयं घटना की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. मैंने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. ऐसी कार्रवाई जो बाकी अपराधियों के लिए नजीर बने. अपराधी कोई भी हो पुलिस से बचके कहीं नहीं जा सकेगा.

गुना की घटना पर नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट है. पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच हो और दोषियों के खिलाफ हो कार्रवाई हो. इधर, गुना एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने घटना की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बदमाश सगा बरखेड़ा की तरफ से आ रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस की 4 टीमें बनाई गईं और बदमाशों की घेराबंदी की गई. इस बीच पुलिस टीम ने शहरोक के जंगल में 4-5 बाइक से बदमाशों को जाते हुए देखा.

घेराबंदी होते ही बदमाशों ने की फायरिंग
पुलिस ने जैसे ही उन्हें घेरा तो उन्होंने गोलियां चलाना शुरू कर दिया. पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग की. गौरतलब है कि घटना के बाद पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में हिरण का मांस और मरे हुए मोर जब्त किए हैं. मृतक पुलिसवालों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है.

No comments:

Post a Comment