Breaking

revanchal times new

पत्रकार के हमलावारों को गिरफ्तार करो पत्रकार संगठन ने एस पी को सौंपा ज्ञापन...




रेवांचल टाईम्स - गत दिवस पत्रकार अखिलेश सोनी के उपर हुये प्राणघातक हमले के विरोध में आज श्रमजीवी पत्रकार संगठन के सदस्यों ने आरोपी के खिलाफ अतिरिक्त कठोर कदम उठाने के लिये एस पी सिद्वार्थ बहुुगुणा को एक ज्ञापन सोैंपा। 

उल्लेखनीय है कि संगठन के सदस्य रहे अखिलेश सोनी के उपर क्षेत्र के बदमाश आदित्य रैकवार उर्फ गोलू ने अपने साथी के साथ मिलकर हमला कर दिया था। जिससे सोनी को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।

ज्ञात है ं कि पत्रकार अखिलेश सोनी की प्रापर्टी पर आरोपी की बुआ ने कब्जा कर लिया हैं और जिसके खिलाफ एस डी एम न्यायालय से बेदखली का आदेश भी पारित हुआ हेै। इसी को लेकर दोनो पक्षों में जमकर विवाद हुआ था। ज्ञापन सौंपने के दौरान श्रमजीवी पत्रकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार दिनेश प्रीत, राशीद खान, राजेन्द्र त्रिपलानी, हाजी मुईन खान, अमित नामदेव, हर्षित चौरसिया, राकेश मिश्रा, आशीष विश्वकर्मा, रधुनंदन शुक्ला, गोपाल गुमास्ता, ऋषि सराफ, रमेश रजक, हंशराज, शिव प्रसाद विश्वकर्मा, धर्मदास, दीपक अवस्थी,अमित पाण्डेय, मनीष तिवारी, आदि सदस्य उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post