Breaking

revanchal times new

लोकायुक्त की टीम बड़ी कार्यवाही.... राजस्‍व निरीक्षक को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा

 



रेवांचल टाईम्स:लोकायुक्त की टीम ने शनिवार को कोलार राजस्‍व निरीक्षक (आरआई) अनिल कुमार मालवीय को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी ने फरियादी से जमीन के सीमांकन के बदले में 30 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।


30 हजार की मांगी थी रिश्वत

भोपाल लोकायुक्त ने बताया कि चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने भोपाल लोकायुक्त को शिकायत की थी। फरियादी ने 10 मई को शिकायती आवेदन देते हुए बताया था कि उनकी ग्राम हिनोतिया तहसील कोलार में उनकी पांच हजार वर्ग फीट जमीन है। जिसका सीमांकन करवाया जाना था। इसके लिए इलाके के तहसीलदार ने राजस्व निरीक्षक अनिल मालवीय को कहा था। इस पर अनिल मालवीय ने फरियादी को उनके निवास के पास स्थित दफ्तर बुलाया और भूखंड, बटान एवं सीमांकन करने के लिए 30 हजार रुपए की मांग की थी। आखिर 25000 रुपए पर बात तय हुई।

लोकायुक्त की टीम रंगे हाथ पकड़ा

फरियादी ने इसकी शिकायत लोकायुक्त कार्यालय में की। लोकायुक्‍त द्वारा सत्यापन कराया गया तो शिकायत सही पाई गई। इसके बाद लोकायुक्त की टीम ने ट्रेप करने के लिए योजना बनाई। आरोपी आरआई अनिल ने शनिवार को फरियादी को 25 हजार रुपए रिश्वत की राशि लेकर बुलाया। अनिल ने अपने निजी सहयोगी हुकुम सिंह के द्वारा रिश्वत ली। इसी दौरान लोकायुक्त की टीम ने दोनों को रंगे हाथ उनके दफ्तर से रिश्वत लेते हुए दबोच है। लोकायुक्त ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post