मण्डला 16 मई 2022
17 मई को जिले की सभी पीडीएस दुकानों के माध्यम से उनके
क्षेत्र के प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए मूंगदाल वितरण
कार्यक्रम प्रारंभ किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संबंधित
अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्र की पीडीएस दुकानों में मूंगदाल की
उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मूंगदाल वितरण कार्यक्रम के लिए खाद्य
अधिकारी, शिक्षा विभाग से समन्वय करें। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से जनप्रतिनिधियों
को भी आमंत्रित करें। श्रीमती सिंह ने सभी जेएसओ को निर्देशित किया कि अपने शहर की
दुकानों में कार्यक्रम के शुभारंभ संबंधी व्यवस्था सुनिश्चित करें।
Tags
adivasai-jila mandla
Collector Harshika Singh
Collector-Harshika Singh
collector-mandla
harshika singh
