BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में ब्रह्मकुमारी सेवा केंद्र धनौरा द्वारा किया गया कार्यक्रम का आयोजन...... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, March 10, 2022

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में ब्रह्मकुमारी सेवा केंद्र धनौरा द्वारा किया गया कार्यक्रम का आयोजन......





बड़ी संख्या में उपस्थित हुईं क्षेत्रीय महिलाएं


रेवांचल टाईम्स -  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में ब्रह्मकुमारीज धनौरा द्वारा खेरमाई प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नगर एवं आसपास के क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन विनीता दीदी, संध्या दीदी के अलावा सुनवारा सेवा केंद्र से आई आदरणीय सानू दीदी द्वारा किया गया। उक्त आयोजित कार्यक्रम में धनोरा थाने की उप निरीक्षक श्रीमती भुनेश्वरी जी एवं आरक्षक भूमि भगत समेत क्षेत्रीय महिलाएं उपस्थित रहीं। 

ज्ञात होवे कि कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत से हुई। तत्पश्चात दीप प्रज्वलन हुआ फिर नगर की बच्चियों ने सुंदर नृत्य प्रस्तुति दी। वहीं विनीता दीदी ने सरस्वती वंदना गाया और उद्बोधन दिया। साथ ही संध्या दीदी और सानू दीदी ने अपने उद्बोधन में महिलाओं को सशक्त बनाने की बात कही। अंत में उप निरीक्षक श्रीमती भूमेश्वरी जी ने अपने उद्बोधन में नारियों में आत्मविश्वास भरने के लिए अपने जीवन के संघर्ष अनुभव एवं सफलता की झलक दी। एवं परमात्मा स्मृति प्रसाद वितरण किया। 

आपको बता दें कि महिला एवं पुरुष में समानता लाने महिलाओं को उनके अधिकारियों के प्रति जागरूक करने एवं उनके अधिकारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से घोषित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सारे विश्व में मनाया जाता है। इसी कड़ी में प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय धनौरा के आयोजन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वर्तमान में उक्त विश्वविद्यालय के धनोरा सेवा केंद्र को आदरणीय विनीता दीदी एवं संध्या दीदी द्वारा संचालन किया जा रहा है। धनोरा नगर एवं क्षेत्र के अनेक गांव से आए सभी आयु वर्ग की महिलाओं ने भाग लिया अतिथियों एवं वक्ताओं का स्वागत नगर की महिलाओं ने गुलदस्ता देकर किया तो वही सैनी बहन ने सभी महिलाओं का सम्मान तिलक लगाकर किया विनीता दीदी ने सरस्वती वंदना गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की वही संध्या दीदी ने संक्षिप्त वक्तव्य देकर मात्र शक्तियों को अपना महत्व एवं समाज के सुचारू रूप से संचालन में उनकी भागीदारी का बोध कराया इसके बाद मुख्य वक्ता के रूप में सानू दीदी जी का उद्बोधन हुआ जिसमें उन्होंने कहा कि कार्यक्रम तो हम हर वर्ष समय-समय पर करते ही हैं लेकिन स्वयं में परिवर्तन लाना महत्वपूर्ण है उन्होंने कहा कि जब हमारा आत्म स्मृति  रुपी दीया जलाते हैं तो भीतर का अज्ञान अंधकार समाप्त हो जाता है। यह कार्यक्रम अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर थीम के अंतर्गत आयोजित किया गया। 


सन्तोष बन्देवार के साथ रेवांचल टाईम्स की एक रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment