Breaking

revanchal times new

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री कुलस्ते का दौरा कार्यक्रम

मण्डला 10 मार्च 2022



केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते का 11 मार्च 2022 को जिला मंडला आगमन हो रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री कुलस्ते 11 मार्च को 8:30 बजे जबलपुर से मंडला के लिए रवाना होंगे एवं 10 बजे मंडला पहुंचकर ऊष्णकटिबंधीय वन अनुसंधान संस्थान द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र मंडला में आयोजित किसान मेला में भाग लेंगे। इसके बाद श्री कुलस्ते 4 बजे मंडला से हरदोली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post