BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शुक्रवार को करें ये उपाय, हर कष्ट होगा दूर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, March 11, 2022

मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शुक्रवार को करें ये उपाय, हर कष्ट होगा दूर



हिंदू धर्म में हर एक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। उसी तरह शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी का है। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी का व्रत रखने के अलावा पूजा-अर्चना करने से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्रवार के दिन कुछ उपाय करने से कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति भी मजबूत होती है। शुक्र मजबूत होने से मान-सम्मान के साथ राजा की तरह व्यक्ति रहता है।

शुक्रवार के दिन धन और यश की प्राप्ति के लिए कुछ उपाय करना काफी शुभ साबित होगा। जानिए किन उपायों को करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती हैं।

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को लाल बिंदी, चुनरी, चूड़िया सहित अन्य सोलह श्रृंगार अर्पित करना चाहिए। इससे सौभाग्य की वृद्धि होती है, साथ ही पति की उम्र लंबी होती है।

शुक्रवार के दिन लक्ष्मी स्त्रोत, कनकधारा स्तोत्र या फिर श्री सूक्त का पाठ करना चाहिए। इससे धन का अभाव खत्म होता है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है।

शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को कमल या फिर गुलाब का फूल अर्पित करें। मां को यह फूल अति प्रिय है। उनके चरणों में .यह फूल अर्पित करने से तरक्की, सुख-समृद्धि के योग बनते हैं।

मां लक्ष्मी की पूजा करने के बाद प्लेट में चार कपूर के टुकड़े में 2 लौंग रखकर आरती करना चाहिए। इससे मां जल्द प्रसन्न होती हैं।

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के नाम का दीपक जलाते समय रूई के बदले कलावा की बत्ती बनाकर जलाएं। इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती हैं।

No comments:

Post a Comment