Breaking

revanchal times new

मुखमंत्री मदद योजना के तहत 25 हजार का हर एक ग्राम पंचायत मे बर्तन मिलना था पर ऐसा हुआ नहीं



रेवांचल टाईम्स - मामला जनपद पंचायत मेहदवानी अंतर्गत सूरजपुरा पंचायत का इन दिनों जनपद पंचायत मेहदवानी काफी सुर्खियों में छाया हुआ है जहां आए दिन सचिव सरपंचों से परेशान ग्रामीण अब जनपद का चक्कर काटने को मजबूर हैं ! मामला मेहदवानी के ग्राम पंचायत सूरजपुरा के पोषक ग्राम मरहीकछार का है जहां ग्रामीणों ने बताया कि शासन के तरफ से सभी पंचायतों में 25 हजार का मुख्यमंत्री मदद योजना के तहत सामाजिक बर्तन मरहीकछार को दिया जाना था पर सरपंच पति की दबंगई के चलते 25 हजार का बर्तन खरीद कर अपने गांव में दे दिया जब पंचों ने इसका विरोध किया तो सरपंच पति द्वारा कहा जाता है कि जहां जाना हो जाओ जो करना है करो में बर्तन मरहीकचार को नहीं दुंगा सरपंच पति से परेशान ग्रामीण शिकायत लेकर जनपद सी ई ओ चेतना पाटिल को लिखित आवेदन देकर बर्तन दिलाए जाने की मांग की है ।


पूर्व में भी कर चुके हैं लिखित आवेदन


ग्राम पंचायत सूरजपुरा के पोषक ग्राम मरहीकछार निवासी समलिया बाई जो की ग्राम पंचायत सूरजपुरा की पंच है । उन्होंने बताया कि सरपंच सचिव द्वारा 25 हजार रुपये का बिल बाउचर लगा कर बर्तन खरीदा गया जो की मरहीकछार को न देकर अपने गांव में दे दिया सरपंच पति की दबंगई के चलते बर्तन नही देने पर ईसकी शिकायत पूर्व में 23,02,2022 को किया गया था जिसमे जनपद में बैठे अधिकारी द्वारा दो चार दिन में बर्तन दिलाने का आशवासन मिला था परन्तु 15 दिन बीत जाने के बाद भी मरहीकछार को पंचायत द्वारा बर्तन नहीं देने पर नाराज लगभग एक दर्जन ग्रामीण वा साथ मे पंच गढ़ एक बार फिर गुरूवार को जनपद सी ई ओ से मिलने मेहदवानी पहुचे और अपनी समस्या रखे जिसके बाद जनपद सी ई ओ ने एक बार फिर  14,03,2022 को बर्तन दिलाने का आशवासन दिया है ।


सिर्फ मिलता है आशवासन


अभी हाल ही में कुछ दिनों पहले ग्राम पंचायत सूरजपुरा के ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर जनपद पंचायत मेहदवानी में खाली बर्तन लेकर पहुचे थे जिससे की पानी की किल्लत दूर हो सके पर अपसोस हर बार की तरह उस बार भी जबाबदार अधिकारी सिर्फ आशवासन दिए थे मानो जनपद पंचायत मेहदवानी आशवासन का केंद्र बन गया हो अब देखना होगा आखिर सूरजपुरा के ग्रामीणों को उनकी समस्या का समाधान कब होगा ।


Post a Comment

Previous Post Next Post