BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
2 साल बाद फिर से भक्तों ने शुरू की अमरनाथ जाने की तैयारी, तय नहीं है तारीख - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, March 10, 2022

2 साल बाद फिर से भक्तों ने शुरू की अमरनाथ जाने की तैयारी, तय नहीं है तारीख



भोपाल। कोरोना संक्रमण के कारण पिछले दो सालों से अमरनाथ यात्रा नहीं हो पाई थी, अब संक्रमण कम हो चुका है और सब कुछ खुल गया है, ऐसे में बाबा बर्फानी के भक्तों को भी इस साल अमरनाथ यात्रा होने की उम्मीद है। उम्मीदों के बीच भक्तों ने यात्रा की तैयारियां भी शुरू कर दी है। श्रद्धालुओं का कहना है कि अमरनाथ यात्रा की अनुमति इस बार मिलने की उम्मीद है। इसके लिए कई भक्त श्राइन बोर्ड में भी संपर्क कर रहे हैं। अमरनाथ यात्रा के लिए राजधानी सहित पूरे प्रदेश से बड़ी संख्या में हर साल दर्शनार्थी दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं।

भोपाल से तकरीबन 8 हजार और मप्र से 35 से 40 हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए जाते हैं। अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीयन का सिलसिला मार्च, अप्रैल में शुरू हो जाता है, लेकिन इस बार अब तक श्राइन बोर्ड ने यात्रा का शेड्यूल जारी नहीं किया है, लेकिन श्रद्धालुओं को शीघ्र ही शेड्यूल जारी होने की उम्मीद है। पिछले साल भी यात्रा के लिए कई श्रद्धालुओं ने पंजीयन कराए थे, लेकिन ऐन वक्त पर यात्रा को स्थगित कर दिया था।

श्राइन बोर्ड से कर रहे संपर्क ओम शिव शक्ति सेवा मंडल के रिंकू भटेजा ने बताया कि मंडल के बैनर तले अनेक श्रद्धालु यात्रा करने के लिए पहुंचते हैं। हम लगातार श्राइन बोर्ड से स्थिति के बारे में जानकारी ले रहे हैं। अमरनाथ यात्रा के लिए अनुमति शीघ्र ही मिलने की संभावना है। इस बार यात्रा को लेकर भक्तों में खास उत्साह है और उम्मीद है कि इस बार निर्विघ्न यात्रा पूरी होगी।

धारा 370 हटने के बाद पहली यात्रा कोरोना संक्रमण के कारण पिछले दो सालों से श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा स्थगित हो गई थी, यात्रा पर नहीं जा पाए। दो सालों से कोरोना संक्रमण के कारण यात्रा नहीं हो पाई, इसी प्रकार 2019 में 45 दिवसीय यात्रा थी, लेकिन इस बीच धारा 370 हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी, ऐसे में यात्रा को 32 दिन में ही समाप्त कर दिया था। अगर इस बार यात्रा होती है तो कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद यह पहली यात्रा होगी।

दो सालों का इंतजार खत्म होने की उम्मीद हर साल अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले प्रदीप सोनी का कहना है कि इस बार उम्मीद है कि बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अवश्य जा पाएंगे। पिछले साल भी सभी जरूरी तैयारियां, टिकट आदि कराई थी, लेकिन एक वक्त पर लेकिन इस बार यात्रा होने की उम्मीद है। इसी प्रकार योगेश श्रीवास्तव का कहना है कि यात्रा के लिए अनुमति का इंतजार है, वैसे हमने यात्रा के लिए सभी जरूरी तैयारियां शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment