Breaking

revanchal times new

बीईओ कार्यालय में भर्राशाही का आलम...




रेवांचल टाईम्स -  ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय बैरसिया में इन दिनों बड़े बाबू की कार्यप्रणाली के चलते बड़ी चर्चाओं में बना हुआ है। जहा के बड़े बाबू दफ्तर आने वाले मास्टरों से पहले तो चाय बिस्किट मंगवाते है। फिर आगे के काम की बात उनसे करते है। जबकि पता चला है कि बड़े बाबू को कम्प्यूटर दक्षता का कोई ज्ञान नही है इस कारण नियम विरुद्ध अन्य स्कूल के शिक्षको को अटैच कर अपना काम चला रहे हैं  बाबू के भर्राशाही रवैये की चर्चाएं अब ब्लॉक स्तर के मास्टरों के मुह चाय पान की होटलों पर भी सुनी जाने लगी है। हालांकि पूर्व में भी बड़े बाबू का बर्षो से दूसरे जिले से अपडाउन कर समय पर दफ्तर न आकर फर्जी तरीको से टीए डीए का पैसा निकलने जैसे मामले चर्चाओं में रह चुके हैं। अब बाबू ने नया खेल खेला है। जिस खेल में उन्होंने  बीईओ कार्यालय जो कुछ दिनों पहले छतीग्रस्त हो गिर गया था। जिसकी खबर प्रकाशित कराकर  उसके  रिन्यूवल कार्य हेतु शिक्षा विभाग को  प्रस्ताब भेज राशि की मांग की मांग की  है। ताकि उक्त राशि का दुरुपयोग किया जा सके। क्योकि जिस भवन में बीईओ कार्यालय संचालित है वह बालक उत्कृष्ट स्कूल का वर्षो पुराना भवन है। जिसे पीडब्लूडी विभाग पत्र जारी कर रिजेक्ट भवन बता चुका है।

Aslo Read चोर को दी अनोखी सजा:मवेशी चोर को ग्रामीणों ने दी ऐसी सजा किया सिर का आधा मुंडन ... काटी आधी दाड़ी


Also read मप्र के इन जिलों में शीतलहर-कोल्ड डे का अलर्ट, इन राज्यों में बारिश के आसार






Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new