Breaking

revanchal times new

एटीएम में कैश डालने आए कर्मचारियों पर फायरिंग.......पैसों से भरी पेटी लूट ले गए बदमाश,दो घायल

 





रेवांचल टाइम्स,जबलपुर। गोरा बाजार थाना क्षेत्र में तिलहरी मैं स्टेट बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम में कैश जमा करने पहुंचे टीम पर कुछ बदमाशों ने फायरिंग कर दी| फायरिंग में 2 लोगों को गोली लगी है| फायरिंग करने के बाद बदमाश कैश पेटी लूट कर ले गए हैं| पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है|

गोरा बाजार पुलिस ने बताया कि तिलहरी में बैंक ऑफ महाराष्ट्र का एटीएम है| एटीएम एक दीवाल की आड़ में है|जहां आज दोपहर में कैश वैन में सवार कर्मचारी एटीएम में रुपए भरने के लिए पहुंचे थे|इसी दौरान कुछ बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी|गोलीबारी में पेटीएम कैश वैन के 2 लोग घायल हो गए| वारदात के बाद हमलावर मौके से कैश पेटी लूट कर फरार हो गए| पेटी में कितना कैश था अभी इसका खुलासा नहीं हो पाया है| लेकिन क्या इस 25 से ₹30, 0000 होने की आशंका बताई जा रही है|

Aslo Read चोर को दी अनोखी सजा:मवेशी चोर को ग्रामीणों ने दी ऐसी सजा किया सिर का आधा मुंडन ... काटी आधी दाड़ी


Also read मप्र के इन जिलों में शीतलहर-कोल्ड डे का अलर्ट, इन राज्यों में बारिश के आसार





Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new