रेवांचल टाईम्स, दमोह। एमपी के दमोह जिले से एक अनोखी घटना सामने आई है। खबरों के मुताबिक, दमोह में ग्रामीणों ने एक शख्स को मवेशी चोरी करने के शक में बेहद ही अनोखी सजा दी जो कि, चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें, लगातार मवेशी चोरी की वारदात से परेशान स्थानीय लोगों के हाथ जब चोर लगा, तो उन्होंने उसे मौके पर ही सजा दे दी।
जानकारी के लिए बता दें कि, यह पूरा मामला दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र की जबलपुर नाका चौकी के अंतर्गत मारूताल का है। मवेशी चोर ने मवेशियों को चुराने करने का प्रयास किया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मवेशी चोर को पकड़कर उसे मौके पर ही सजा दे दी। सजा के रूप में बाल और आधी मूछ काटने के बाद पूरे मामले की सूचना जबलपुर नाका चैकी पुलिस को दी।
मवेशी मालिक ने बताया:
इस घटना के बारे में बात करते हुए मवेशी मालिक ने बताया कि, दो दिन पहले उसकी गाय चोरी हो गई थी जिसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ सुराग नहीं लगा। गाय चोरी करने का संदेह गांव के एक युवक पर हुआ और जब गांव वालों ने उस युवक से पूछताछ की, तो उसने गाय चोरी करना स्वीकार्य कर लिया। उसने अपने एक साथी का नाम भी बताया, जिसके साथ मिलकर उसने गाय चोरी की थी। इसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और युवक को पकड़कर उसकी आधी मूंछ काट दी और सिर के भी आधे बाल काट दिए। इतना ही नहीं युवक को गांव के तालाब पर ले जाकर उसी के हाथ से कालिख भी पुतवाई और गांव में घुमाया।
वहीं इस घटना के बारे जबलपुर नाका थाना प्रभारी का कहना है कि, गांव वालों ने एक युवक पर गाय चोरी करने का आरोप लगाया है और उसकी आधी मूंछ और बाल भी काट दिए हैं। वह मौके पर जाकर मामले की पूरी जानकारी लेंगे उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि, जिस युवक के साथ यह घटना हुई है वह भी अपनी ओर से शिकायत दर्ज करा रहा है।
No comments:
Post a Comment