BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
किसानों की फसल खरीदी में गड़बड़ी... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, February 12, 2022

किसानों की फसल खरीदी में गड़बड़ी...



रेवांचल टाईम्स - मण्डला समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कारोबार सरकार द्वारा मंडला जिले में बेहद लापरवाही धांधली व मनमानी पूर्वक किया जा रहा है। धान खरीदी में संबंधित केन्द्रों के माध्यम से किसानों से अवैध वसूली करने सहित तमाम तरह की गड़बड़ी किया जाना सभी को ज्ञात है। मंडला जिले की तहसील नैनपुर के आदिम जाति सेवा सहकारी मर्यादित परसवाड़ा लैम्प्स परसवाड़ा अंतर्गत ग्राम डिठौरी, कन्हर गांव, सहित अन्य गांवों में धान खरीदी केन्द्रों में भारी धांधली की जा रही है। व्यापारी किसानों की धान खरीदकर किसानों के पट्टे के माध्यम से ही पंजीयन इत्यादि कराकर अवैध तरीके से धान का विक्रय कर रहे हैं इसके अलावा पहचान वालों की धान पहले ली जा रही है और तुलाई भराई में भी अवैध वसूली की जा रही है। रिलायंस फाउण्डेशन के द्वारा इसी क्षेत्र में ग्राम पाठासिहोरा में धान खरीदी में धांधली की खबर मिली है। इस फाउण्डेशन को धान खरीदी का अधिकार आखिरकार कैसे मिल पाया या क्यों दिया गया यह जांच का विषय है। धान खरीदी में सबसे ज्यादा धांधली डिठोरी, कन्हरगांव और पाठासिहोरा सहित कई ग्रामों में की जा रही है। किसानों के बयान लिए जाएं और प्रत्येक किसानों से पूछताछ की जावे तो धांधली की पोल खुल सकती है। जनापेक्षा है सरकार शीघ्र जांच कराए।

No comments:

Post a Comment