रेवांचल टाईम्स - जवानों के लिए ओपन जिम, दस्ते में जासूसी कुत्ता भी शामिल, 18 फरवरी को रेलवे जीएम करेंगे उद्घाटन
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल के अंतर्गत रेलवे स्टेशन नैनपुर मे बढते गाडियों एवं यात्रियों की सुरक्षा के दबाव के मद्देनजर पंकज चुघ, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के पहल पर मंडल रेल प्रबंधक नागपुर के मार्गदर्शन में नया रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट नैनपुर का निर्माण किया गया है एवं भविष्य में आवागमन बढने की संभावना को ध्या न में रखते हुए जबलपुर-गोंदिया के रेलखंड में किसी भी अपराध पतासाजी के लिए श्वा्न दस्ताे/रेलवे सुरक्षा बल कॅनल का निर्माण किया गया है। वर्तमान में 01 Puppy खरीदा गया है जिसे प्रशिक्षण हेतु भेजा गया है। जिससे यात्री सुरक्षा एवं बुनियादी सुरक्षा को मजबुत किया जा सकें।
इसके अलावा फिटनेस को ध्यान में रखते हुए नैनपुर में rpf जवानों के लिए Open Gym की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई जिसका दिनांक 18.02.2022 को महाप्रबंधक/द.पू.म. रेलवे बिलासपूर के निरीक्षण के दौरान उद़घाटन किया जाना प्रस्तावित है।
No comments:
Post a Comment