BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पीएम आवास के लिए हितग्राही से दस हजार की मांग का आरोप पीसीओ से जानकारी लेने पर की मीडिया से अभ्रदता पूर्वक व्यवहार... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, February 10, 2022

पीएम आवास के लिए हितग्राही से दस हजार की मांग का आरोप पीसीओ से जानकारी लेने पर की मीडिया से अभ्रदता पूर्वक व्यवहार...



रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला के विकास खण्ड नारायणगंज की पंचायतों मे चल रहा है भ्रष्टाचार का खुला खेल, जबावदार की मौन सहमति से वही भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारियों पर आए दिन लोकायुक्त और आर्थिक अपराध अन्वेषण व्यूरो इन पर कार्यवाही कर रही है इसके बाद भी सरकार से मिलने वाली राशि इन्हें कम पड़ रही जिसके कारण आये दिन सरकार से ग़रीबो को मिलने वाली योजनाओं में ये भ्रष्ट अपना अधिकार जमाते है और बेचारे सीधे साधे लोग इन्हें कर्जा लेकर मुंह माँगी राशि दे देते है जिससे इनके दिन व दिन हौसले बुलंद होते जा रहे है।

        वही जानकारी के अनुसार मण्डला जनपद पंचायत नारायणगंज के पीसीओ ने अपना आतंक मचा रखा हुआ है और इनका अभ्रदता पूर्वक व्यवहार चरम सीमा पर है। जानकारी में आया है की जनपद पंचायत नारायणगंज के ग्राम पंचायत कुम्हा मे पीएम आवास की जानकारी लेने पत्रकार जनपद पंचायत नारायणगंज पहुंच कर पीसीओ जे के पटेल से जानकारी लेनी चाही। जिस पर अचानक पीसीओ भड़क गये और पत्रकार के साथ अभ्रदता पूर्वक बात की यहां तक की गली-गलौज तक कर ड़ाला और कहते नजर आये की मैं जो करूंगा उसे कोई नहीं रोक सकता है। जो में माँग रहा हूँ उसे ऊपर तक देना पड़ता है ये सिस्टम है अगर काम करवाना है तो जो सेवा शुल्क बनाई गई उसे मांगना कौन सी बुरी बात है और सब को हिस्सा देना पड़ता है। ऐसा व्यवहार एक अधिकारी को शोभा नही देता। जिसकी मीडिया निंदा करती है। अगर कोई मीडिया कर्मी भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाता तो अधिकारी का भड़कना इस बात का संकेत देता की उस भ्रष्टाचार मे उस अधिकारी की मिली भगत है। 

      अगर ऐसे जिम्मेदार पीसीओ जनपद पंचायत रहेंगे जो पत्रकार के साथ अभ्रदता से बात कर सकते हैं तो वे ग्राम पंचायत में रहने वाले भोले भाले लोगों से कैसा बर्ताव कर सकते हैं। 

         वही पत्रकार ने बताया की जब कुछ ग्रामीण लोगों ने पीसीओ की शिकायत बताई तो मैंने पीसीओ जे के पटेल जानकारी लेना चाहा तो भड़क गये। और जानकारी देने से इंकार कर दिया कह दिया मेरे पास कोई जानकारी नही जहाँ लगे जाओ जिसको लगे शिकायत करो मेरा कोई कुछ नही कर सकता है। एक जिम्मेदार की बात सुनकर ऐसा लगता है कि अगर ऐसे पीसीओ जनपद पंचायत नारायणगंज में रहेंगे तो ग्राम पंचायतों का उद्धार कैसे होगा और गरीब लोगो को कभी इंसाफ कैसे मिलेगा। 

       वही पत्रकार का कहना है की  मैने इसकी जानकारी जनपद पंचायत उपाध्यक्ष भूपेंद्र वरकडे को एवं पंचायत इस्पेक्टर को तुरन्त इस मामले की जानकारी दी है। जिसमें इन सभी का कहना है कि अगर ऐसी हरकत की है तो जांच कर उसके ऊपर कार्रवाई की जाएगी।



हितग्राही से आवास हेतु 10 हजार की मांग...-


जनपद पंचायत नारायणगंज की ग्राम पंचायत कूम्हा मे पीएम आवास के लिए पंचायत सहायक सचिव एवं जे.के.पटेल द्वारा हितग्राही बाबा जवाहर सिंह ठाकुर से पैसे की मांग की गई। पूछे जाने पर बाबा ने मीडिया से बताया की मे यहां 35 बर्ष से झोपड़ी नुमा तम्बू लगाकर रह रहा हूँ। मेरा शासन द्वारा पीएम आवास स्वीकृत हुआ है। जिसपर पीसीओ जे.के.पटेल एवं कुम्हा सहायक सचिव द्वारा 10 हजार लेकर मेरे आवास के लिए प्रथम किस्त 25 हजार मेरे खाते मे डाल दी जिस पर मैने नींव आदि का काम करा दिया। और फिर मैने पंचायत से दूसरी किस्त की मांग की तो फिर मेरे 10 हजार रूपये की मांग की गई जो मे नही दे सका तो पीसीओ पटेल और सहायक सचिव ने कहा की अब आपकी किस्त नही आयेगी क्योंकि आपने गलत स्थान पर मकान बना रहे हैं। इसलिए आपके आवास मे आपत्ति लग गई है। बाबा ने आपनी कहानी बताते हुये कहा की मे गरीब आदमी और बाबा मेरे आगे-पीछे कोई नही है मे इतने पैसे कहां से लाकर इन्हें दूं। इससे अच्छा मे झोपड़ी मे ही बची जिन्दगी गुजार लूंगा। उन्होंने ने कहा की मै तो ठहरा बाबा पर ऐसा किसी गरीब के साथ न करें। अन्यथा गरीब लोगों का विश्वास सरकार से उठ जायेगा। जो सरकार के मुखिया शिवराज जी कह रहे हैं की हर गरीब के सिर पर छत होगी। पर ऐसे अधिकारी/कर्मचारियों की बजह से उनकी मंशा मे पानी फिर रहा है।


आखिर  क्यों भड़के पीसीओ जे.के.पटेल..

       इसी बात की सच्चाई जानने के लिए मीडिया ने पीसीओ जे.के.पटेल बात और बताया की पीएम आवास के लिए बाबा जवाहर ठाकुर ग्राम कुम्हा से किस बात का पैसा मांगा जा रहा है। तो श्री पटेल आग-बबूला होकर उल्टी-सीधा बात करने लगे। जो मीडिया से एक अधिकारी का इस तरीक़े से बात करना गलत है। अगर उनके ऊपर जो आरोप लग रहे हैं। तो अगर उसमें इनकी भूमिका नहीं है तो उन आरोपों का खंडन भी किया जा सकता है। पर उनका इस तरह से बात करना इस बात का प्रमाण है की हितग्राही से पैसे की मांग की गयी है।


जांच की हो रही मांग-


ग्रामीणों की मांग है की जनपद पंचायत के पीसीओ एवं सहायक सचिव जिनके ऊपर पैसे मांगने के आरोप लग रहे हैं। उसे आला-अधिकारियों को तुरंत संज्ञान मे मामले को लेकर सूक्ष्म जांच कर  दोषी पाये जाने पर कठोर कार्यवाही की जाये ताकि ऐसे भ्रष्टाचार अधिकारी/कर्मचारी से बाबा जैसे गरीब लोग दुबारा न फस सकें। और शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं मे भ्रष्टाचार न हो और सरकार की मंशा अनुरूप जनता को उसका लाभ मिले।


इनका कहना है-


मेरे से पटेल पीसीओ एवं सहायक सचिव मोहन ने आवास के लिए 10 हजार रूपये मेरे पास घर आकर लिए हैं। और आवास की दूसरी किस्त के लिए फिर से 10 हजार मांग रहे हैं। में गरीब आदमी हूँ कहा से लाकर दू मेरे पास नही में नही दे सका तो मेरी  दूसरी किस्त नही दी जा रही।


बाबा जवाहर ठाकुर

हितग्राही, कुम्हा, नारायणगंज,मण्डला


ऐसा पीसीओ द्वारा करना बहुत अधिक गलत है जांच कर कार्यवाही की जानी चाहिए।


 भूपेन्द्र वरकड़े

   उपाध्यक्ष

 जनपद पंचायत,नारायणगंज, मण्डला

No comments:

Post a Comment