Breaking

revanchal times new

इस Playing 11 के साथ उतरेगी टीम इंडिया, तीसरे वनडे में कप्तान रोहित सुधारेंगे अपनी गलती!

तीसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा अपनी पुरानी गलतियों से सबक लेते हुए प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव कर सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं कि कल तीसरे वनडे मैच में भारत किस Playing 11 के साथ उतरेगा.

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला कल यानी 11 फरवरी को अहमदाबाद में खेला जाएगा. पहले दो वनडे जीतकर भारत सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बनाए हुए हैं. तीसरे वनडे को भी अगर भारत जीत लेता है, तो वह वेस्टइंडीज का वनडे सीरीज में 3-0 से सफाया कर देगा. तीसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा अपनी पुरानी गलतियों से सबक लेते हुए प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव कर सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं कि कल तीसरे वनडे मैच में भारत किस Playing 11 के साथ उतरेगा.

ये होगी ओपनिंग जोड़ी
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में ओपनिंग के लिए कप्तान रोहित शर्मा और शिखर धवन का मैदान पर उतरना तय है. ये दोनों बल्लेबाज भारत के लिए तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज के खिलाफ ओपनिंग करेंगे.

ऐसा होगा मिडिल ऑर्डर
वहीं, नंबर 3 पर विराट कोहली (Virat Kohli) बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे. जबकि चौथे नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल का चयन होना तय है. नंबर 5 पर सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करने उतरेंगे. ऐसे में दीपक हुड्डा का नंबर 6 पर चयन होना तय है.

ये होंगे स्पिन और तेज गेंदबाज
युजवेंद्र चहल और वॉशिंगटन सुंदर स्पिन गेंदबाजी करेंगे. शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को बतौर तेज गेंदबाज प्लेइंग इलेवन में मौका मिलेगा

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में ये हो सकती है भारत की Playing 11:
शिखर धवन
रोहित शर्मा (कप्तान)
विराट कोहली
केएल राहुल (विकेटकीपर)
सूर्यकुमार यादव
दीपक हुड्डा
युजवेंद्र चहल
वॉशिंगटन सुंदर
शार्दुल ठाकुर
मोहम्मद सिराज
प्रसिद्ध कृष्णा

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new