Breaking

revanchal times new

देशी विदेशी अवैध शराब को छोड़कर कच्ची अवैध शराब पर आबकारी ने की कार्यवाही...




रेवांचल टाइम्स - नैनपुर में लगातार गली मोहल्ले चौराहों में बिक रही अवैध शराब, गांजा मादक पदार्थ एवं अवैध कारोबार मे लिप्त आरोपियेां को चिन्हित करते हुये मंडला आबकारी विभाग ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए छापामार शैली में लगभग 14 अवैध शराब बेचने वालों के स्थानों में छापामार कार्यवाही की। जिसमें बड़ी मात्रा में कच्ची एवं अंग्रेजी शराब अवैध रूप से पकडी।  

       मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में नगर के जागरूक नागरिक की शिकायत पर उक्त कार्यवाही को आबकारी विभाग ने अंजाम दिया। जिसमें आबकारी विभाग को बड़ी सफलता मिली। छापामार कार्यवाही के दौरान आबकारी विभाग ने नगर के पत्रकारों को भी अपने साथ रख कर नगर के विभिन्न वार्डों में उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया। लगातार कुछ दिनों से नैनपुर नगर में अवैध शराब हर गली मोहल्ले में बिक रही है जिससे आम नागरिक परेशान था लोगों की लंबी शिकायतों के बाद आज नैनपुर में अवैध शराब बेचने वालों के ठिकानों बड़ी कार्यवाही की गई। वही नैनपुर में नए थाना प्रभारी आने के बाद नगर में कुछ आर्थिक अपराधों में लगाम लगने की जनता उम्मीद लगा रही है। और अवैध रूप से कार्य करने वाले के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग भी जनता कर रही है। ताकि इस नैनपुर नगर का माहौल पूरी तरह से बेहतर और शांत हो सके।

              वही जानकारी के अनुसार नैनपुर शराब ठेकेदार के द्वारा नैनपुर के आसपास तो अबैध शराब पहुँचाई जा रही वही इनकी शराब प्रतिबंधित नर्मदा तटो नगर और उपनगर तक पहुँचाई जा रही है। नगर के ढाबों किराना दुकानों में पुनः हुई शराब की बिक्री।

नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post