Breaking

revanchal times new

अवैध रेत परिवहन करते हुए तीन हाईवा जप्त. S D M ताबड़तोड़ कार्यवाही...


रेवांचल टाइम्स..शहपुरा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शाहपुरा  काजल  जावला शहपुरा ने शनिवार की सुबह दविष देते हुये तीन  हाईवा क्रमांक एमपी 52 जीए 0711,एमपी 52एच 0188 और एम पी 52 एच 0475 को अबैध रेत परिवहन के आरोप में जप्त किया है। तीनो वाहनो पर ओव्हर लोड परिवहन जानकारी प्राप्त हुई है। जिसे आगामी कार्रवाई के लिये खनिज विभाग भेजा जावेगा  । जानकारी के मुताबिक एसडीएम  शहपुरा काजल जावला और तहसीलदार  अम्रत लाल धुर्वे ने भ्रमण के दौरान सुबह पांच बजे के करीब नगर से 10 किलोमीटर दूर स्थित उमरिया रोड पर रयपुरा ग्राम के नजदीक तीन हाईवा की जांच की, जिसमें तय मात्रा से अधिक रेत भरी हुई थी जिसके बाद एसडीएम और तहसीलदार ने मौके पर जप्ती पंचनामा तैयार कर कार्रवाई के लिए जिले में माईनिंग को केस भिजवाया जावेगा ।



रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ

Post a Comment

Previous Post Next Post