Breaking

revanchal times new

बड़े ही धूमधाम मवई में हुआ आज अष्ट लक्ष्मी प्रतिमा का विसर्जन...

 

   


रेवांचल टाइम्स - मंडला जिले के विकास खंड मवई में '10 नवंबर 2021 दिवस बुधवार 'विंध्यवासिनी मंदिर बड़ चौराहा के समीप वार्ड नंबर 14 वटवृक्ष के सम्मुख धनतेरस में स्थापित अष्टलक्ष्मी की विशाल प्रतिमा का आज विसर्जन किया गया |

     1 दिन पूर्व ही यज्ञ हवन कन्या भोज एवं भंडारे का कार्यक्रम संपन्न हुआ ।आज बुधवार शाम 4:00 बजे से विसर्जन चल समारोह प्रारंभ हुआ ।बस स्टैंड होते हुए रंमतिला रोड तक भ्रमण के पश्चात राजीव चौक खुर्सीपार के समीप कटोरा तालाब में विसर्जन किया गया |समिति के सभी सक्रिय सदस्य भगवा कुर्ता पहने माथे पर त्रिपुंड तिलक लगाए डीजे की धुन में थिरकते नजर आए ।इस तरह शाम 6:00 बजे तक विसर्जन का कार्यक्रम संपन्न हो गया |

    

रेवांचल टाइम्स -मवई से मदन चक्रवर्ती |

Post a Comment

Previous Post Next Post