Breaking

revanchal times new

बीज उर्वरक विक्रेताओं की बैठक ली कृषि उपसंचालक ने...





रेवांचल टाईम्स - आज दिनांक को जनपद सभा कक्ष चौरई में विकासखंड के समस्त खाद बीज उर्वरक विक्रेताओं की बैठक ली गई 


जिले में खाद की कालाबाजारी को रोकने के लिए कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश जारी किए है। कलेक्टर शेखर सुमन ने इस संबंध में  को एक कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक बुलाई। इसमें सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि जिले में उर्वरक की कहीं कोई कमी नहीं रहे, यह सुनिश्चित किया जाए। इतना ही नहीं कलेक्टर ने जिले के टॉप 20 यूरिया बायर्स का सत्यापन करने के निर्देश दिए।


जिले में आए दिन घटिया बीज, उर्वरक और खाद की कालाबाजारी के मामले सामने आ रहे थे। इन्हीं को लेकर केसरी चैंनल द्वारा  के न्यूज़ में कही नकली बीज तो कही खाद की कालाबाजारी शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था, जिस पर कलेक्टर ने संज्ञान लेते हुए एक बार फिर से अधिकारियों को इस पर लगाम कसने और व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए है। इसके चलते कलेक्टर ने जिन टॉप  यूरिया बायर्स का सत्यापन करने के निर्देश दिए है, 

कलेक्टर ने इस पूरी व्यवस्था पर निगरानी के लिए एसडीएम को टीम बनाने के लिए निर्देशित किया है। उन्होने कहा कि आज की स्थिति में जिले में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। एेसे में किसी भी हाल में खाद की कालाबाजारी नहीं कोई न कर सके इस पर नजर रखना है, साथ किसानों को जरूरत के हिसाब से पर्याप्त मात्रा में खाद मिल जाए इस बात का भी ध्यान रखे। भविष्य में यूरिया की किल्लत या कालाबाजारी की शिकायत नहीं आना चाहिए, क्यो कि जिले के हिसाब से वर्तमान में यह पर्याप्त मात्रा में है।

जिसमें उपसंचालक कृषि श्री जितेंद्र सिंह , श्री नीलकंठ पटवारी अनुविभागीय कृषि अधिकारी, एवं श्री उमेश पाटिल वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी चौरई उपस्थित रहे बैठक में विकासखंड के समस्त खाद बीज उर्वरक विक्रेताओं को उप संचालक कृषि छिंदवाड़ा द्वारा सख्त हिदायत दी गई कि शासन द्वारा निर्धारित मूल्य में ही उर्वरक विक्रेताओं को उर्वरक का विक्रय करना है शासन द्वारा निर्धारित दरों के ऊपर यदि कोई खाद बीज विक्रेता उर्वरक विक्रय करता है तो उस स्थिति में खाद बीज विक्रेता पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी !

Post a Comment

Previous Post Next Post