Breaking

revanchal times new

निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन...




रेवांचल टाईम्स - राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार आजादी के अमृत महोत्सव एवं विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष श्री बी0पी0 शर्मा के कुशल मार्गदर्शन तथा श्रीमान अरविंद कुमार गोयल जिला न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, छिन्दवाड़ा के निर्देशन में दिनांक 02/10/2021 से 14/11/2021 तक कानूनी जागरूकता एवं साक्षरता हेतु किये जा रहे कार्यक्रमों अंतर्गत तहसील विधिक सेवा समिति, चौरई के जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय श्री प्रदीप कुमार वरकड़े के सहयोग से चौरई नगर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में न्यायाधीश श्रीमान रूपेन्द्र सिंह मड़ावी व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 की प्रमुख उपस्थिति में ‘‘आजादी के 75 वर्षो में भारत में महिलाओं की स्थिति‘‘ विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें दोनों विद्यालयांे के छात्र एवं छात्राओं ने बढ़-चढ़कर कर हिस्सा लिया तथा निबंध लेखन कौशल से उक्त विषय पर निर्धारित समयावधि में महिलाओं की स्थिति एवं अधिकार पर प्रकाश डाला।

उक्त कार्यक्रम में उपस्थित न्यायाधीश श्रीमान रूपेन्द्र सिंह मड़ावी  द्वारा बच्चो को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अपने माता पिता का नाम रोशन करने हेतु शुभकामनाएं दी तथा उक्त निबंध प्रतियोगिता में शामिल बच्चों आगामी समय में आयोजित कार्यक्रमों में प्रशस्ति पत्र एवं पुरूस्कार वितरण कर उत्साहवर्धन किये जाने की जानकारी दी। उक्त कार्यक्रम में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य श्री सोनी तथा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री संजय शर्मा एवं अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे तथा पैरालीगल वालेन्टियर्स श्री देवेन्द्र मालवीय द्वारा सहयोग किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post