Breaking

revanchal times new

पुलिस कन्ट्रोलरूम में ‘‘व्ही.आई.पी./व्ही.व्ही.आई.पी. सुरक्षा के विभिन्न आयामों’’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा ने किया समापन



पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में विशेष शाखा जोन जबलपुर द्वारा दो दिवसीय ‘‘व्ही.आई.पी./व्ही.व्ही.आई.पी. सुरक्षा के विभिन्न आयामों’’ विषय पर कार्यशाला आयोजित की गयी थी, उक्त आयोजित कार्यशाला का आज दिनॉक 10.11.21 को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा जोनल पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे की उपस्थिति में समापन किया गया तथा अधिकारियों को प्रमाणपत्र दिये गये।


समापन के अवसर पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) ने कहा कि वर्तमान समय में व्ही.आई.पी./व्ही.व्ही.आई.पी. की सुरक्षा में बहुत सी चुनौतियॉ रहती है, व्ही.आई.पी./व्ही.व्ही.आई.पी. की सुरक्षा में क्या चूक हो सकती है का ध्यान रखते हुये छोटी-छोटी सुरक्षा सम्बंधी सावधानियों को कव्हर करना होता है, इस हेतु अपराधी की मानसिकता के दृष्टिकोण को ध्यान में रखकर कि वह क्या कर सकता है, व्हीआईपी की सुरक्षा का प्लान करना होता है।



जोनल पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे ने बताया कि दिनॉक 9 एवं 10 नवम्बर 2021 इस दो दिवसीय कार्यशाला में जोन के जिलों में पदस्थ विशेष शाखा के 12 तथा जिला विशेष शाखा जबलपुर के 2 एवं जिला बल जबलपुर के 16 सहायक उप निरीक्षक से स्तर के अधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है। सभी को व्ही.आई.पी./व्ही.व्ही.आई.पी. सुरक्षा का सिघांत एवं वर्गीकरण तथा सुरक्षा में आसूचना का महत्व एवं आंकलन के सम्बंध में श्री मनोहर वर्मा सेवा निवृत्त उप पुलिस महानिरीक्षक द्वारा एवं स्क्वाड आफिसर की भूमिका तथा, क्लोज प्रोटेक्शन टीम के कर्तव्य के सम्बंध में श्री समर वर्मा पुलिस अधीक्षक अ.जा.क. जबलपुर द्वारा तथा सुरक्षा के विभिन्न आयाम, जैसे विमानतल, हैलीपैड, ट्रेन, मार्ग, आम सभा, कैंप, कार्यालय, सेफ हाउस, अस्पताल एवं एम्ब्यूलेंस आदि की व्यवस्थाओं की बारीकियों के सम्बंध में निरीक्षक श्री अखिलेश शर्मा द्वारा विस्तार से जानकारी दी गयी।

दो दिवसीय कार्यशाला के संचालन में विशेष शाखा जोन जबलपुर में पदस्थ कार्यशाला के समन्वयक उप पुलिस अधीक्षक डा. एल.एन. मिश्रा, व उनकी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post