मण्डला 8 नवम्बर 2021
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह
चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से कमिश्नर्स-कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस ली।
उन्होंने बताया कि 15
नवम्बर बिरसा मुंडा जयंती (जनजातीय गौरव दिवस) के अवसर पर भोपाल के जम्बुरी मैदान
में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री
नरेन्द्र मोदी का शामिल होना प्रस्तावित है। सीएम श्री चौहान ने बताया कि भोपाल के
जम्बुरी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम के साथ-साथ जनजातीय बाहुल्य
पंचायत स्तर पर भी इस कार्यक्रम के प्रसारण के साथ विविध आयोजन किए जाएंगे।
उन्होंने सभी कमिश्नर्स एवं कलेक्टर्स को जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन, व्यवस्थाएं तथा तैयारियों
से संबंधित जरूरी निर्देश दिए। जिला एनआईसी कक्ष में कलेक्टर हर्षिका सिंह, जिला पंचायत सीईओ सुनील
दुबे, सीएमएचओ
डॉ. श्रीनाथ सिंह, डीडीए
श्री मरावी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
10 नवम्बर
को आयोजित होगा द्वितीय डोज महाभियान
श्री चौहान ने कोविड वैक्सीनेशन
कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए बताया कि आगामी 10 नवम्बर को प्रदेश भर में कोविड वैक्सीनेशन के
द्वितीय डोज के लिए महाभियान आयोजित किया जा रहा है। सभी अधिकारी अपने जिलों में
इस दिन अधिक से अधिक सेकण्ड डोज के लिए पात्र हुए हितग्राहियों को टीका लगवाएं।
श्री चौहान ने बताया कि 17
तथा 24
नवम्बर एवं 1
दिसम्बर को भी कोविड वैक्सीनेशन के सेकण्ड डोज के लिए महाभियान संचालित किया
जाएगा। श्री चौहान ने कहा कि कोविड वैक्सीनेशन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में
शामिल है। सभी विभाग आपस में समन्वय करते हुए सेकण्ड डोज के महाभियान को सफल
बनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रथम डोज के वैक्सीनेशन के दौरान किए गए नवाचारों
को अपडेट करते हुए पुनः नवाचार करें एवं सेकण्ड डोज के लिए हितग्राहियों को
प्रेरित कर टीका लगवाएं।
मुख्यमंत्री ने दिसम्बर के अंत तक
सेकण्ड डोज के लिए पात्र होने वाले हितग्राहियों को चिन्हित कर सूची संधारित करने
के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला बाल विकास विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, वन, खाद्य विभाग, ग्रामीण
विकास, राजस्व, आजीविका मिशन सहित अन्य
विभाग के अमले का भी शतप्रतिशत कोविड वैक्सीनेशन का द्वितीय डोज सुनिश्चित करें।
श्री चौहान ने कहा कि सभी शासकीय कर्मचारियों का द्वितीय डोज पूरा करें। उन्होंने
स्व-सहायता समूह की दीदियों का वैक्सीनेशन भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
नवाचारों से करें जागरूक एवं प्रोत्साहित
श्री
चौहान ने कहा कि सेकण्ड डोज वैक्सीनेशन जागरूकता के लिए आकर्षक तरीके से अलग-अलग
प्रकार के नवाचार करें। उन्होंने कहा कि फ्लैक्स-बैनर, मुनादी, पीले चावल एवं समझाईश के माध्यम से हितग्राहियों को टीकाकरण के लिए जागरूक
करें। इसी प्रकार बच्चों के माध्यम से उनके अभिभावकों को सेकण्ड डोज वैक्सीनेशन का
अनुरोध पत्र लिखवाएं। उन्होंने ग्राम, जनपद तथा जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, वॉलेंटियर्स से भी सेकण्ड डोज वैक्सीनेशन महाभियान की
सफलता में सहयोग देने का आव्हान किया।
वीडियो
कॉन्फ्रेसिंग में उर्वरक व्यवस्था की जिलेवार समीक्षा की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री
ने निर्देशित किया कि खाद एवं बीज की पर्याप्त मात्रा सुनिश्चित करें। खाद एवं बीज
की कालाबाजारी पर सख्त कार्यवाही करें। सभी संबंधित विभाग किसानों को खाद एवं बीज
की सतत् उपलब्धता के लिए समन्वय से कार्य करें। उन्होंने कलेक्टर्स से खाद-बीज की
उपलब्धता, विक्रय, परिवहन तथा वितरण के संबंध
में जानकारी भी ली।
No comments:
Post a Comment