मण्डला 8 नवम्बर 2021
समय सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति
की बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के कार्यों
में गति लाएं। कार्यों को निर्धारित समयावधि में उचित गुणवत्ता के साथ पूर्ण करना
सुनिश्चित करें। जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों को
ब्लेक लिस्टेड करने की कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाईन, जनसुनवाई सहित अन्य मंचों
पर आने वाली जल संबंधी शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित करें। बैठक
में सीईओ जिला पंचायत सुनील कुमार दुबे, सहायक कलेक्टर अग्रिम कुमार सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से
संबंधित सभी शिकायतों की मंगलवार को स्थल परीक्षण कराते हुए प्रतिवेदन प्रस्तुत
करें तथा एक सप्ताह में उनका निराकरण सुनिश्चित करें। नल-जल योजनाओं की सतत्
मॉनिटरिंग करें तथा बंद हेंडपंपों में आवश्यक सुधार कार्य कराएं। उन्होंने जल
संबंधी शिकायतें लंबित होने की स्थिति में वहाँ के सहायक यंत्री को कारण बताओ
नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि पिछले वर्ष के
भू-जल स्तर से वर्तमान के जल स्तर का तुलनात्मक अध्ययन करते हुए विभागीय योजना
तैयार रखें। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कहा कि सीएम हेल्पलाईन में स्वास्थ्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विद्युत तथा श्रम विभाग से
संबंधित शिकायतों की संख्या अधिक है, संबंधित अधिकारी सर्वोच्च प्राथमिकता से शिकायतों का सकारात्मक निराकरण करें, अन्यथा की स्थिति में जिला
स्तरीय अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री
आवास के कार्य जल्द पूर्ण कराएं। नगरपालिका क्षेत्र मंडला के जो कार्य अब तक
प्रारंभ नहीं हुए हैं, उन
हितग्राहियों से एसडीएम तथा तहसीलदार संपर्क कर कार्य जल्द प्रारंभ कराएं।
उन्होंने कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग को क्षतिग्रस्त केनालों की मरम्मत के
प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति हेतु शासन को भेजने के निर्देश दिए।
श्रीमती सिंह ने कहा कि सभी
अनुविभागीय अधिकारी अपने क्षेत्रांतर्गत आने वाले महाविद्यालयों की सतत् मॉनिटरिंग
करें। महाविद्यालय में लंबित शिकायतों के निराकरण के लिए संस्था के प्राचार्य
स्वयं संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर निराकरण सुनिश्चित करें। जिला आपूर्ति
अधिकारी खाद्य वितरण का प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रभावी कार्यवाही करें। सिंचाई
विभाग की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही करें। इसी प्रकार खेतों
के लिए आवश्यकतानुसार पानी छोड़ें। सभी शासकीय तथा निजी स्तर पर किए जा रहे कार्यों
में मजदूरों को समय पर मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित कराएं। कलेक्टर ने सहायक आयुक्त
जनजातीय कार्य विभाग तथा जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि अनुकंपा
नियुक्ति तथा पीपीओ वितरण से संबंधित प्रकरणों की सूची 2 दिवस में प्रस्तुत करते हुए एक सप्ताह में उनका
निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने पीपीओ वितरण में विलंब करने वाले आहरण संवितरण
अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि रेशम तथा
ग्रामीण आजीविका विभाग से समन्वय कर स्व-सहायता समूह के माध्यम से साल के वृक्ष से
कपूर संग्रह करने की योजना तैयार करें। उन्होंने कहा कि बावड़ियों के मरम्मत कार्य
जल्द प्रारंभ कराएं तथा जो शासकीय भवन तैयार हो चुके हैं उनके हस्तांतरण की
कार्यवाही करें। कलेक्टर ने किसान क्रेडिट कार्ड के लिए चलाए जाने वाले विशेष
अभियान के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी।
कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी
स्वयं, परिवार, विभागीय कर्मचारी तथा उनके
परिवार तथा हितग्राहियों के वैक्सीनेशन कराकर प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें। उन्होंने
वन समितियों के वैक्सीनेशन के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की। कलेक्टर ने कहा
कि लोगों को मॉस्क लगाने के लिए प्रेरित करें। उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध
चालानी कार्यवाही करें। उन्होंने मड़ई-मेले में भी वैक्सीनेशन तथा आयुष्मान के
कैम्प लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य
अधिकारी को जिला अस्पताल में वर्न यूनिट स्थापित करने के प्रस्ताव तैयार कर शासन
को भेजें। सभी शासकीय कार्यालयों में साफ-सफाई तथा रंग-रोगन कराएं। साथ ही सभी
जिला तथा जनपद स्तरीय कार्यालयों में बायोमेट्रिक्स उपस्थिति सुनिश्चित करें।
राजस्व से संबंधित विभाग अपने लक्ष्य की पूर्ति करें। उन्होंने ग्रामीण पथ विक्रेता, आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश, उपार्जन, परिवहन, मिलिंग आदि बिन्दुओं पर भी
समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
अभियान चलाकर प्राप्त करें संबल योजना के आवेदन
संबल
योजना की समीक्षा करते हुए कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि कोई भी
पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपात्र किए
गए प्रकरणों की पुनः जाँच कर उनका समुचित निराकरण करें। कलेक्टर ने निर्देशित किया
कि आगामी एक सप्ताह में विशेष अभियान चलाकर संबल योजना से संबंधित आवेदन प्राप्त
करें तथा उनका एक माह में निराकरण करें। उन्होंने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन
अधिकारियों को भी इस संबंध में प्राथमिकता से काम करने के निर्देश दिए।
बीएमओ बम्हनी को कारण बताओ नोटिस
सीएम
हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा के दौरान जननी सुरक्षा योजना से संबंधित प्रकरण पर
संतोषजनक जवाब नहीं देने पर कलेक्टर हर्षिका सिंह ने खण्ड चिकित्सा अधिकारी बम्हनी
बंजर को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा समक्ष में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश
दिए। जननी सुरक्षा सहित अन्य योजना के भुगतान के लिए संबंधित विभाग आपस में समन्वय
करें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं में लापरवाही पाए जाने पर हर स्तर पर
जिम्मेदारी निर्धारित की जाएगी। कलेक्टर ने प्रसूति सहायता के प्रकरणों पर हितग्राहियों
को लाभ दिलाने के लिए शासन को पत्र लिखने के निर्देश दिए।
No comments:
Post a Comment