BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
10, 17, 24 नवंबर तथा 1 दिसंबर को कोविड वैक्सीनेशन के सेकंड डोज महाभियान कलेक्टर ने ली नोडल अधिकारियों की बैठक - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, November 8, 2021

10, 17, 24 नवंबर तथा 1 दिसंबर को कोविड वैक्सीनेशन के सेकंड डोज महाभियान कलेक्टर ने ली नोडल अधिकारियों की बैठक

मण्डला 8 नवम्बर 2021


कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कोविड वैक्सीनेशन महाभियान के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 10, 17 तथा 24 नवंबर को कोविड वैक्सीनेशन के सेकंड डोज के लिए महाभियान आयोजित किया जा रहा है। इसी प्रकार 1 दिसंबर को भी द्वितीय डोज का महाभियान संचालित होगा। श्रीमती सिंह ने कहा कि सभी नोडल अधिकारी अपने क्षेत्र में जाकर सेकंड डोज वैक्सीनेशन के लिए प्रभावी रूप से कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि सेकंड डोज के लिए पात्र हितग्राहियों सूची संधारित करें। इस सूची का मिलान बीएलओ के माध्यम मतदाता सूची से सुनिश्चित करें तथा एसडीएम, सीईओ जनपद, महिला बाल विकास सहित पंचायत स्तरीय मैदानी अमले सहित सभी प्रमुख जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को साझा करें। कलेक्टर ने कहा कि सेकंड डोज के लिए पात्र हितग्राहियों को द्वितीय डोज महाभियान में टीकाकरण अवश्य कराएं। बैठक में सहायक कलेक्टर अग्रिम कुमार, जिला पंचायत सीईओ सुनील दुबे, सहित सभी एसडीएम, सीईओ जनपद तथा वैक्सीनेशन के लिए बनाए गए नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

 

योजनाओं के हितग्राहियों का सेकंड वैक्सीनेशन कराएं

 


कलेक्टर ने कहा कि विभिन्न विभागों के योजनाओं के हितग्राहियों का सेकंड वैक्सीनेशन कराएं। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि कृषि
, खाद्य, आदिवासी विकास, वन विभाग तथा अन्य विभागों के माध्यम से लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों का सेकंड डोज वैक्सीनेशन कराएं। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों के अधिकारी अपने विभागों के हितग्राहियों का सेकंड डोज पूर्ण होने के आशय का सर्टिफिकेट प्रदान करेंगे। श्रीमती सिंह ने जनपदवार वैक्सीनेशन के लक्ष्य की समीक्षा करते हुए सभी बीएलओ को निर्देशित किया कि एएनएम की संख्या के अनुपात में अपने क्षेत्र में टीकाकरण सत्र आयोजित करें। इसी प्रकार सभी को पर्याप्त डोज की उपलब्धता भी सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने सभी एसडीएम, तहसीलदार, सीईओ जनपद एवं मैदानी अमले को निर्देशित किया कि डोर-टू-डोर कोविड वैक्सीनेशन जागरूकता आयोजित करते हुए अधिक से अधिक वैक्सीनेशन कराएं। श्रीमती सिंह ने बिछिया, बम्हनी तथा नैनपुर में सेकंड वैक्सीनेशन में प्रगति के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर पर पदस्थ शिक्षा विभाग का अमला अपने क्षेत्र के पात्र हितग्राहियों को फोन के माध्यम से उनके द्वितीय डोज के वैक्सीनेशन की जानकारी प्रदान करेगा। इसी प्रकार स्कूल शिक्षा विभाग बच्चों के माध्यम से उनके अभिभावकों को सेकंड डोज वैक्सीनेशन करने का अनुरोध पत्र लिखवाएं।

कलेक्टर ने कहा कि वन विभाग से समन्वय कर वन समितियों एवं वन ग्रामों में भी द्वितीय डोज वैक्सीनेशन शत-प्रतिशत रूप से सुनिश्चित करें। श्रीमती सिंह ने कहा कि आगामी 10 नवंबर को नैनपुर, बम्हनी एवं बिछिया में लगभग 2500 तथा बाकी ब्लॉक में लगभग 1500 द्वितीय डोज के वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखें। उन्होंने कहा कि 10 नवंबर को द्वितीय डोज वैक्सीनेशन के लिए पात्र होने वाले हितग्राहियों को व्यक्तिशः चिन्हित कर उनका टीकाकरण सुनिश्चित कराएं। कलेक्टर ने सभी बीएमओ को निर्देशित किया कि 10 नवंबर को सुबह महाभियान जल्द प्रारंभ करें। मवई क्षेत्र में विशेष प्रयास करते हुए द्वितीय डोज वैक्सीनेशन कराएं। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सीएमएचओ डॉ. श्रीनाथ सिंह 10 नवंबर को मवई क्षेत्र में उपस्थित रहकर अधिक से अधिक द्वितीय डोज वैक्सीनेशन सुनिश्चित करेंगे। श्रीमती सिंह ने सभी जिला एवं नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि 10 नवंबर को अपने क्षेत्र में सतत् रूप से सक्रिय रहते हुए वैक्सीनेशन के लिए पात्र हुए हितग्राहियों से मिले, उनसे बात करें तथा उन्हें प्रोत्साहित कर उनका द्वितीय डोज पूर्ण कराएं।

No comments:

Post a Comment