Breaking

revanchal times new

आज जनपद स्तरों पर आयोजित होगी जनसुनवाई

मण्डला 8 नवम्बर 2021


कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को सभी जनपद स्तर पर जनसुनवाई आयोजित होगी। इस संबंध में बताया गया कि एसडीएम बिछिया मवई जनपद में आयोजित जनसुनवाई में शामिल होगी। इसी प्रकार बिछिया तहसीलदार बिछिया जनपद की जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं सुनेंगे। घुघरी एसडीएम घुघरी जनपद में तथा मोहगांव तहसीलदार मोहगांव जनपद में जनसुनवाई आयोजित करेंगे। इसी प्रकार नैनपुर एसडीएम नैनपुर जनपद
, एसडीएम निवास नारायणगंज जनपद, निवास तहसीलदार निवास जनपद, बीजाडांडी तहसीलदार बीजाडांडी में जनसुनवाई आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनेंगे तथा यथासंभव शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करेंगे। कलेक्टर ने सभी एसडीएम एवं तहसीलदार को निर्देशित किया है कि अपने क्षेत्र में ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें। इसी प्रकार मुनादी के माध्यम से भी लोगों को जनपद स्तरीय जनसुनवाई के बारे में जानकारी प्रदान करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post