BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कलेक्टर ने ली महिला बाल विकास परियोजना अधिकारियों की बैठक - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, October 9, 2021

कलेक्टर ने ली महिला बाल विकास परियोजना अधिकारियों की बैठक

 




       

रेवांचल टाइम्स - कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा ने आज 09 अक्टूबर को महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं की समीक्षा की और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में डाकघर के अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक में सुकन्या समृद्धि योजना के लक्ष्य पूर्ति के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। सभी अधिकारियों से कहा गया कि वे अपने क्षेत्र के पोस्ट आफिस से सम्पर्क करें और इस योजना में अधिक से अधिक पात्र कन्याओं के खाते खुलवायें। बैहर, बिरसा कम प्रगति वाली परियोजना को इस योजना का प्रचार-प्रसार कर प्रगति लाने कहा गया। बैठक में विभागीय योजना लाड़ली लक्ष्मी एवं पोषण अभियान की भी समीक्षा की गई। जिले के दूरस्थ आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में पोषण के प्रति जागरूकता के लिए विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिये गये। बैठक में आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों की शीघ्र भर्ती करने कहा गया।


रेवांचल टाइम्स, लांजी, बालाघाट से खेमराज सिंह बनाफरे

No comments:

Post a Comment