Breaking

revanchal times new

मंडला में मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक की वाहन रैली, ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ और भ्रष्टाचार मुक्त भारत का संदेश

दैनिक रेवाँचल टाईम्स

मंडला में मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक की वाहन रैली, ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ और भ्रष्टाचार मुक्त भारत का संदेश

वाहन रैली से ईमानदारी और पारदर्शिता अपनाने का आह्वान

मंडला। सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के तहत मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय मंडला द्वारा जिले की विभिन्न शाखाओं में जागरूकता कार्यक्रमों की शुरुआत की गई। 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक मनाए जा रहे इस सप्ताह की थीम ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ रखी गई है। अभियान के तहत बैंक कर्मचारी लोगों को ईमानदारी, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था का संदेश दे रहे हैं।

मंडला में मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक की वाहन रैली, ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ और भ्रष्टाचार मुक्त भारत का संदेश

अभियान के पहले दिन 26 अक्टूबर को क्षेत्रीय कार्यालय एवं सभी शाखाओं में बैंक के स्टाफ और ग्राहकों ने सत्यनिष्ठा एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध शपथ ली। इसके बाद मंगलवार, 27 अक्टूबर को क्षेत्रीय कार्यालय मंडला तथा बिन्झिया, महाराजपुर और मंडला शाखाओं में पदस्थ स्टाफ सदस्यों ने मंडला नगर में वाहन रैली निकाली। रैली के माध्यम से नागरिकों और बैंक ग्राहकों को भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने तथा अपने कार्यों में ईमानदारी एवं पारदर्शिता अपनाने के लिए जागरूक किया गया।

अधिकारी-कर्मचारी रैली में हुए शामिल

रैली में मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय मंडला के क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश प्रसाद सिंह परस्ते, शाखा बिंझिया के शाखा प्रबंधक श्री नवीन मेश्राम, शाखा महाराजपुर की शाखा प्रबंधक श्रीमती रितु राय और शाखा मंडला के शाखा प्रबंधक श्री विकाश कुमार सिंगोर सहित बैंक के अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।

क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश प्रसाद सिंह परस्ते ने बताया कि बैंक की ओर से पूरे सप्ताह सतर्कता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वाहन रैली के जरिए नगर के लोगों और ग्राहकों को ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ का संदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार रोकने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है।

स्कूल-कॉलेजों और ग्राम सभाओं में भी होंगे कार्यक्रम

श्री परस्ते ने बताया कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह के आगामी दिनों में क्षेत्रीय कार्यालय एवं विभिन्न शाखाओं में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें सतर्कता जागरूकता पर वीडियो क्लिप तैयार करना, कार्यालय एवं शाखाओं में रंगोली प्रतियोगिता, ग्राम सभाओं का आयोजन, स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम तथा क्विज प्रतियोगिता सहित अन्य गतिविधियां शामिल हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों, ग्रामीणों, ग्राहकों और आम नागरिकों को ईमानदारी एवं पारदर्शिता के प्रति जागरूक किया जाएगा।

दैनिक रेवाँचल टाईम्स

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new