Breaking

revanchal times new

जबलपुर रेलवे स्टेशन पर महिला के बैग से 5.342 किलो गांजा बरामद, पांच पैकेट जब्त

जबलपुर रेलवे स्टेशन पर महिला के बैग से 5.342 किलो गांजा बरामद

पांच पैकेट जब्त, अनुमानित कीमत 1 लाख 33 हजार 550 रुपये; जीआरपी ने दर्ज किया मामला

दैनिक रेवाँचल टाईम्स - जबलपुर। त्योहारों के दौरान रेलवे स्टेशन पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए जीआरपी द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान बुधवार सुबह एक महिला के कब्जे से 5.342 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 1 लाख 33 हजार 550 रुपये है।



प्लेटफॉर्म नंबर 2-3 के इटारसी एंड पर हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार 7 अक्टूबर 2026 की सुबह रेलवे स्टेशन जबलपुर के प्लेटफॉर्म क्रमांक 2 और 3 के इटारसी एंड पर जीआरपी की टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक महिला संदिग्ध अवस्था में दिखाई दी। उसके हावभाव और गतिविधियों पर संदेह होने के बाद पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की।

पूछताछ में महिला ने अपना नाम बैदेही बाई पति सुजीत शिल्पी, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम चैनपुर, थाना बाड़ी, जिला रायसेन बताया। पुलिस के मुताबिक वह वर्तमान में गौड़ढाबा दुलमपुर, थाना आताबेरा, जिला बरगढ़, उड़ीसा में रह रही थी।

बैग खोला तो मिले पांच पैकेट
महिला के पास मौजूद कपड़े के थैले की तलाशी लेने पर सफेद कपड़े में लिपटे पांच पैकेट मिले। पुलिस के अनुसार पैकेट खोलकर जांच करने पर उनमें गांजा पाया गया। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन करने पर कुल मात्रा 5.342 किलोग्राम निकली।

गांजा कहां से आया और कहां जाना था? जांच में जुटी जीआरपी

जीआरपी पुलिस ने पांचों पैकेट विधिवत जब्त कर महिला के खिलाफ थाना जीआरपी जबलपुर में धारा 8 एवं 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि महिला के पास गांजा कहां से पहुंचा, इसे कहां ले जाया जा रहा था और इसके पीछे अन्य कौन लोग शामिल हैं।

त्योहारों को लेकर स्टेशन पर सघन चेकिंग

पुलिस अधिकारियों के अनुसार त्योहारों के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध व्यक्तियों और सामान की लगातार जांच की जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर सुंदर सिंह कनेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल आशुतोष मिश्रा और उप पुलिस अधीक्षक रेल अंकिता सुल्या के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत के नेतृत्व में की गई।

कार्रवाई में इनकी रही विशेष भूमिका
थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत, एएसआई बीसी उद्दे, प्रधान आरक्षक अरुण तिवारी, मनोज मिश्रा, परशुराम, रविकांत, गोपाल, सत्येंद्र, अजय तिवारी, राजेंद्र मरकाम, सागर उपाध्याय तथा महिला आरक्षक वर्षा दुबे और मनीषा कार्रवाई में शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new