*एक व्यक्ति के जीवन में उसका सर्वश्रेष्ठ समय ,उसके स्कूल का समय होता है।*
( *जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह संपन्न*)
दैनिक रेवाँचल टाईम्स - जबलपुर- शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के द्वारा आज दिनांक 6 सितंबर 2026 को जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान कार्यक्रम पंडित लज्जा शंकर झा शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जबलपुर के सभा कक्ष में कलेक्टर जबलपुर श्री राघवेंद्र सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। संयुक्त संचालक लोक शिक्षण जबलपुर संभाग श्री घनश्याम सोनी विशिष्ट अतिथि रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती पूजन,दीप प्रज्ज्वलन एवं डॉ राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।प्रारंभ में जिला शिक्षा अधिकारी श्री गौतम बर्वे ने शिक्षको का महत्व बताते हुए कार्यक्रम का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जिसमें बताया गया कि जबलपुर जिले के 14 सेवा निवृत प्राचार्य शिक्षक एवं 90 वर्तमान में कार्यरत प्राचार्य,शिक्षकों का सम्मान इस प्रकार कुल 104 प्राचार्य एवं शिक्षकों को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यो को देखते हुए संकुल प्राचार्य एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी की अनुशंसा के आधार पर सम्मान हेतु चयनित किया गया है।
विशिष्ट अतिथि संयुक्त संचालक श्री घनश्याम सोनी ने डॉक्टर राधाकृष्णन के जीवन परिचय शिक्षा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जीवन में शिक्षक का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण होता है शिक्षक ही छात्रों का चरित्र निर्माण कर राष्ट्र निर्माण के लिए सुयोग्य नागरिक बनाने का कार्य करते है.
इसके पश्चात मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह जी ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा शिक्षक के बिना किसी भी छात्र का जीवन अधूरा है।शिक्षक केवल पाठ्यक्रम ही नहीं पढ़ाता,छात्र का आत्मविश्वास बढाता है,उसकी सोच को दिशा देता है,छुपी हुई संभावनाओं को पहचानता है।एक छात्र अपने जीवन काल में सबसे अधिक अपने स्कूल के समय सीखता है ।एक व्यक्ति के जीवन में उसका सर्वश्रेष्ठ समय ,उसके स्कूल का समय रहता है.| शिक्षक ही छात्रों को बदलते समय की चुनौतियों का सामना करने के लिए ही तैयार करते हुये वर्तमान में नई तकनीकी का रचनात्मक रूप से परिचय कराते हुये राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार करते हैं|
उद्बोधन के पश्चात कलेक्टर महोदय द्वारा चयनित प्राचार्य एवं शिक्षकों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के आयोजन में डीपीसी योगेश शर्मा, सहायक संचालक सोनम कटारे, डीएसओ मधुमिता हाजरा,प्राचार्य संजय परिहार,आभा वानखेडे, रुक्मणी कनौजिया,अजय रजक, कौशल किशोर चौबे, प्रियंका सोनी सहित समस्त स्टाफ का योगदान रहा.
.jpeg)
